रायपुर। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार रायपुर पहुंचे। यहां विमानतल पर मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह सहित प्रदेश भाजपाध्यक्ष और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा के फायर ब्रांड कहे जाने वाले नेता और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई के लिए मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, वरिश्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत विशेष रूप से विमानतल पहुंचे थे। विमानतल से वे होअल सयाजी रवाना हो गए हैं जहां संगोष्ठी में शामिल होने के बाद वे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के साथ उनकी मुलाकात के बाद वे इंडोर स्टेडियम रवाना होंगे। योगी आदित्यनाथ के स्वागत के लिए भाजपा युवा मोर्चा की ओर से बाइक रैली भी निकाली जाएगी। भाजयुमो के कार्यकर्ता होटल से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक उनके आगे-आगे चलेंगे। यहां से भाजयुमो कार्यकर्ता इंडोर स्टेडियम चले जाएंगे। सीएम हाउस से योगी आदित्यनाथ सीधे स्टेडियम पहुंचेंगे जहां उनका अभिनंदन समारोह आयोजित है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह सहित भाजपा के अनय मंत्री और पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
Related posts
-
एसजेवीएन ने पुनः हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® प्रमाणन
चन्द्रकान्त पाराशर, Editor-ICN दिल्ली/शिमला : सीपीएसयू नवरत्ना एसजेवीएन लि०को एक बार पुन: ग्रेट प्लेस टू वर्क®... -
दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा प्रयागराज में महाकुंभ
डॉ. राणा अवधूत कुमार, एडीटर-ICN कलशस्य मुखे विष्णुः कण्ठे रूद्रः समाश्रित: मूले त्वस्य स्थितो ब्रह्मा मध्ये मातृगणाः... -
पंचनद के तट पर हिमांशु शेखर परिदा की रेत कला का अद्भुत प्रदर्शन: चंबल घाटी में नई उम्मीदों का संदेश
Dr. S A Rana, Editor-ICN पंचनद, जालौन: पंचनद के ऐतिहासिक तट पर, जहां चंबल, यमुना, सिंध,...