टोक्यो। जापान में चुनाव के दिन आए तूफान ‘लैन’ का कहर जारी है। इससे पांच लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य लोग घायल हो गए। सोमवार को तूफान कमजोर पड़ गया। हालांकि इसके प्रभाव से चली तेज हवाओं और मूसलधार बारिश से बड़ी संख्या में उड़ानें रद की गई और परिवहन सेवाओं को भी बंद कर दिया गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के मुताबिक, तूफान लैन 2017 में आया 21वां तूफान है। देश की दो बड़ी एयरलाइंस जापान एयरलाइंस (जेएएल) और ऑल निप्पन एयरवेज (एएनए) ने सोमवार को लगभग 350 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद कर दिया। इससे लगभग 43 हजार यात्री प्रभावित हुए। टोक्यो को देश के पश्चिमी हिस्से से जोडऩे वाली हाईस्पीड रेल सेवा टोकाइडो शिंकान्सेन लाइन भी बाधित रही और होंशू में राजमार्ग के कई हिस्सों को बंद कर दिया गया। तूफान की वजह से कुछ हिस्सों को बाढ़ ओर भूस्खलन का भी सामना करना पड़ा। कोरिआमा में 80 हजार लोगों को नदी का जलस्तर बढऩे के बाद सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया। वहीं, टोयोटा मोटर कॉर्प ने भी उत्पादन रोकने की सूचना दी।
Related posts
-
दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा प्रयागराज में महाकुंभ
डॉ. राणा अवधूत कुमार, एडीटर-ICN कलशस्य मुखे विष्णुः कण्ठे रूद्रः समाश्रित: मूले त्वस्य स्थितो ब्रह्मा मध्ये मातृगणाः... -
पंचनद के तट पर हिमांशु शेखर परिदा की रेत कला का अद्भुत प्रदर्शन: चंबल घाटी में नई उम्मीदों का संदेश
Dr. S A Rana, Editor-ICN पंचनद, जालौन: पंचनद के ऐतिहासिक तट पर, जहां चंबल, यमुना, सिंध,... -
आर्टिफिशिएल इंटेलीजेंस में युवाओं का भविष्य सुरक्षित: प्रो. शाह
डॉ. राणा अवधूत कुमार, Editor-ICN लखनऊ: विदेश में एआई के क्षेत्र में काफी काम हुए हैं,...