हरिद्वार। पांच माह बाद राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट सैलानियों के लिए 15 नवंबर से खोल दिए जाएंगे। इसके लिए पार्क में ट्रैक की मरम्मत का कार्य भी तेजी से चल रहा है। 15 जून की शाम राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया था। पशु प्रेमी बीते पांच महीने से जंगली जानवरों को देखने की खातिर पार्क के खुलने का इंतजार कर रहे थे। सैलानियों के इंतजार की घड़ी जल्द समाप्त होने वाली है। पार्क में पर्यटकों को घुमाने के लिए ट्रैक तैयार किए जा रहे हैं। पार्क के अंदर ट्रैक बारिश के चलते खराब हो गए थे। ऐसे में खराब ट्रैकों से सैलानियों को पार्क में घूमना संभव नहीं हो सकता है। चीला रेंज के वार्डन अजय कुमार शर्मा ने बताया कि सैलानियों को पार्क में घुमाने की खातिर सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पार्क के ट्रैकों को दुरस्त करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पार्क खुलने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी।
Related posts
-
‘सिनेमा सृष्टि के जन्म से ही जीवित है’-आई.सी.एन.
लखनऊ, 02 सितंबर,2024.‘सिनेमा सृष्टि के जन्म से ही जीवित है’ – आई.सी.एन. मीडिया ग्रुप के एडीटर... -
July 31, 2024 ICN हिंदी Comments Off on सुधांशु गुप्त, गीताश्री: प्रतिष्ठित शिव कुमार ‘शिव’ स्मृति पुरस्कार से सम्मानित
सुधांशु गुप्त, गीताश्री: प्रतिष्ठित शिव कुमार ‘शिव’ स्मृति पुरस्कार से सम्मानित
चन्द्रकान्त पाराशर, एडीटर-ICN नई दिल्ली: इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में प्रथम शिव कुमार स्मृति सम्मान पुरस्कार श्रृंखला: उपन्यास... -
ग़ज़ल/GHAZAL
सुहैल काकोरवी, लिटरेरी एडिटर-ICN ग्रुप ये ठीक है हर एक के वो यार नहीं हैं मेरे...