नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की तबीयत रविवार देर रात अचानक फिर खराब हो गई है। एनडी तिवारी को आनन फानन में तत्काल दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में आइसीयू में शिफ्ट करना पड़ा। यहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, एनडी तिवारी की हालत काफी गंभीर है। बताया जा रहा है कि एनडी तिवारी का ब्लड प्रेशर अचानक से लो हो गया और उन्हें चक्कर आने लगा। इसके बाद तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर उन्हें डॉक्टरों ने आईसीयू वार्ड में भर्ती किया है। डॉक्टरों ने उनकी पत्नी उज्ज्वला तिवारी और उनके बेटे रोहित शेखर को सूचित कर दिया है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है और उन्हें तत्काल आइसीयू में स्थानांतरित करना पड़ेगा। गौरतलब है कि एनडी तिवारी सितंबर से साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। गौरतलब है कि एनडी तिवारी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वो बतौर विदेश मंत्री और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर भी अपनी सेवा दे चुके हैं।
Related posts
-
एसजेवीएन ने पुनः हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® प्रमाणन
चन्द्रकान्त पाराशर, Editor-ICN दिल्ली/शिमला : सीपीएसयू नवरत्ना एसजेवीएन लि०को एक बार पुन: ग्रेट प्लेस टू वर्क®... -
दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा प्रयागराज में महाकुंभ
डॉ. राणा अवधूत कुमार, एडीटर-ICN कलशस्य मुखे विष्णुः कण्ठे रूद्रः समाश्रित: मूले त्वस्य स्थितो ब्रह्मा मध्ये मातृगणाः... -
पंचनद के तट पर हिमांशु शेखर परिदा की रेत कला का अद्भुत प्रदर्शन: चंबल घाटी में नई उम्मीदों का संदेश
Dr. S A Rana, Editor-ICN पंचनद, जालौन: पंचनद के ऐतिहासिक तट पर, जहां चंबल, यमुना, सिंध,...