स्मॉग के असर से दिल्ली आने वाली 34 ट्रेनें लेट

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषण का स्तर कुछ ज्यादा ही बढ गया है। स्मॉग ने पूरे राजधानी और उसके आस-पास के क्षेत्र की हवा को प्रदूषित कर दिया। इसका असर न सिर्फ आम लोगों की जनजीवन पर पड़ा है बल्कि यातायात भी इससे बूरी तरह प्रभावित है। इन दिनों कई ट्रेनें लेट चल रही हैं जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।  अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज यहां आने वाली 34 ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं, जबकि 21 ट्रेनों के समय बदले गए हैं और 8 को कैंसिल किया गया है।
शनिवार को नई दिल्ली से धनबाद आने वाली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 15 घंटे की देरी से रात नौ बजे धनबाद पहुंची। देरी से पहुंचने के कारण नई दिल्ली से शनिवार को हावड़ा राजधानी को 5 घंटा 20 मिनट और सियालदह राजधानी को 6 घंटा 30 मिनट की देरी से रवाना किया गया।
शनिवार को मुगलसराय की ओर से धनबाद आने वाली अमूमन सभी डाउन की ट्रेनें देरी से धनबाद आईं। 13 घंटा 42 मिनट की देरी से आने के कारण गंगा-सतलुज लुधियाना एक्सप्रेस को अप में धनबाद से 4 घंटा 10 मिनट की देरी से रात डेढ़ बजे रवाना किया गया। 14 घंटा 10 मिनट की देरी से धनबाद आई जम्मूतवी एक्सप्रेस को पौने सात घंटे की देरी यानी शाम साढ़े छह बजे कोलकाता से रवाना किया गया। कालका मेल हावड़ा से साढ़े पांच घंटे की देरी से रात डेढ़ बजे रवाना हुई। यह ट्रेन सुबह साढ़े पांच बजे के बाद धनबाद आएगी। डाउन में आने वाली लंबी दूरी ट्रेनें रविवार को भी घंटों देरी से धनबाद आएंगी।
00

Related posts