मुंबई।बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज फिटनेस के मामले में हमेशा प्रेरणादायी रही हैं। अभिनेत्री के पास वास्तव में अद्भुत और बेहतरीन काया है, लेकिन इस तरह की काया पाने के लिए वह कड़ी मेहनत करती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर मिक्स्ड मार्शल आट्र्स का अभ्यास करते हुए अपनी एक वीडियो साझा की है, जिसमें वह अपने प्रशिक्षक के साथ कड़ी मेहनत करती हुई नजर आ रही हैं।इसके जरिए उन्होंने सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करने की जानकारी दी है कि वह इसके जरिए तंदुरुस्त और फिट रहती हैं। जैकलिन के इस वीडियो में किक-बॉक्सिंग और फ्रीहैंड कुश्ती भी शामिल है। अभिनेत्री ने इससे पहले पॉल डांस के जरिए अपने लचीले अवतार से रूबरू करवाया था और अब उनके इस नए वीडियो ने फिटनेस को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है।जैकलिन को पोल डांसिंग और मिक्स्ड मार्शल आट्र्स जैसे व्यायाम के लिए जाना जाता है। काम की बात की जाए तो, ‘जुड़वा 2’ की सफलता का लुत्फ उठा रहीं अभिनेत्री जल्द ही सलमान खान के साथ अपनी अगली फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग शुरू करेंगी।
Related posts
-
September 8, 2024 ICN हिंदी Comments Off on जेयू: दो दिवसीय चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हुआ शुभारंभ
जेयू: दो दिवसीय चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हुआ शुभारंभ
ग्वालियर। भारत में चंबल क्षेत्र, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में फैले... -
‘सिनेमा सृष्टि के जन्म से ही जीवित है’-आई.सी.एन.
लखनऊ, 02 सितंबर,2024.‘सिनेमा सृष्टि के जन्म से ही जीवित है’ – आई.सी.एन. मीडिया ग्रुप के एडीटर... -
सेल्फी : मनोरंजन या मनोरोग ?
डॉ. संजय श्रीवास्तव क्या आप सभी जानते है की एक ख़ास सर्वेक्षण के अनुसार अवसाद के...