लखनऊ को पहली बार मिली महिला मेयर संयुक्ता भाटिया

लखनऊ। भाजपा की मेयर प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया 3,77,166 वोट हासिल करके लखनऊ नगर निगम की पहली महिला महापौर बन गई हैं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी सपा की मीरा वर्धन को हराया। मीरा वर्धन को 2,45,810 मिले। सयुंक्त भाटिया ने उन्हें 1,31,356 मतों के अंतर से हराया।तीसरे नंबर पर कांग्रेस की प्रेमा अवस्थी और चौथे स्थान पर बहुजन समाजवादी पार्टी की बुलबुल गोडियाल रहीं।लखनऊ नगर निगम के चुनाव में मतगणना के हर राउंड की गिनती के बाद से ही भाजपा की संयुक्ता भाटिया आगे चल रही थीं। शुरुआत से ही मेयर पद पर भाजपा की बढ़त जारी रही।संयुक्ता भाटिया 90 के दशक में कैंट से विधायक रहे स्वर्गीय सतीश भाटिया की पत्नी हैं। संयुक्ता संघ की अवध प्रांत की महिला समन्वयक हैं, जबकि उनके बेटे प्रशांत भाटिया लखनऊ के विभाग कार्यवाह हैं। संयुक्ता भाटिया का पूरा परिवार बीजेपी और संघ से जुड़ा हुआ है।उत्तर प्रदेश म्युनिसिपल एक्ट 1916 में बना था। तब से अब तक लखनऊ में कोई भी महिला मेयर नहीं बनी। 2012 में बीजेपी के दिनेश शर्मा मेयर चुने गए थे। 1960 में लखनऊ में नगर निगम बना था।

Related posts