लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह से ही कोहरे का असर बना हुआ है। कोहरे की वजह से सड़क व रेल यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कोहरे के और बढ़ने की उम्मीद है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार, दिन में कोहरे का असर रहेगा और दोपहर के बाद धूप खिलने की उम्मीद है। दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेलिसयस के आसपास रहने का अनुमान है। गुप्ता के मुताबिक कोहरे की वजह से दृश्यता 100 मीटर से भी कम दर्ज की गई। इसकी वजह से सड़क यातायात काफी प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री, कानपुर का 7 डिग्री, वाराणसी का 9.5 डिग्री, इलाहाबाद का 8 डिग्री और झांसी का 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Related posts
-
एसजेवीएन ने पुनः हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® प्रमाणन
चन्द्रकान्त पाराशर, Editor-ICN दिल्ली/शिमला : सीपीएसयू नवरत्ना एसजेवीएन लि०को एक बार पुन: ग्रेट प्लेस टू वर्क®... -
दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा प्रयागराज में महाकुंभ
डॉ. राणा अवधूत कुमार, एडीटर-ICN कलशस्य मुखे विष्णुः कण्ठे रूद्रः समाश्रित: मूले त्वस्य स्थितो ब्रह्मा मध्ये मातृगणाः... -
पंचनद के तट पर हिमांशु शेखर परिदा की रेत कला का अद्भुत प्रदर्शन: चंबल घाटी में नई उम्मीदों का संदेश
Dr. S A Rana, Editor-ICN पंचनद, जालौन: पंचनद के ऐतिहासिक तट पर, जहां चंबल, यमुना, सिंध,...