नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर फायदे के लिए झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान खतरे में है। उन्होंने कहा, बीजेपी देश के संविधान पर हमला कर रही है। इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। हमारे देश में जो हो रहा है, वह छल का जाल है। बीजेपी इस मूल विचार पर काम करती है कि राजनीतिक लाभ के लिए झूठ का सहारा लिया जा सकता है। राहुल गांधी ने पार्टी के 133वें स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में अध्यक्ष के रूप में पहली बार ध्वजारोहण करते हुए कहा कि बीजेपी को सिर्फ फायदा दिखता है और इसके लिए वह झूठ बोलने से भी गुरेज नहीं करती है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के संविधान बदलने संबंधी बयान पर कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने देश को जो संविधान दिया था उस पर आज खतरा मंडराने लग गया है। गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सच्चाई की लड़ाई लड़ी है और इस लड़ाई को वह आगे भी जारी रखेगी। पार्टी मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सहित कई बड़े नेता मौजूद थे।
Related posts
-
एसजेवीएन ने पुनः हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® प्रमाणन
चन्द्रकान्त पाराशर, Editor-ICN दिल्ली/शिमला : सीपीएसयू नवरत्ना एसजेवीएन लि०को एक बार पुन: ग्रेट प्लेस टू वर्क®... -
दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा प्रयागराज में महाकुंभ
डॉ. राणा अवधूत कुमार, एडीटर-ICN कलशस्य मुखे विष्णुः कण्ठे रूद्रः समाश्रित: मूले त्वस्य स्थितो ब्रह्मा मध्ये मातृगणाः... -
पंचनद के तट पर हिमांशु शेखर परिदा की रेत कला का अद्भुत प्रदर्शन: चंबल घाटी में नई उम्मीदों का संदेश
Dr. S A Rana, Editor-ICN पंचनद, जालौन: पंचनद के ऐतिहासिक तट पर, जहां चंबल, यमुना, सिंध,...