हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं: राहुल

नई दिल्ली। नॉर्थ ईस्ट में पार्टी को मिली हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर जनता के फैसले का स्वागत किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जनता के फैसले का वह सम्मान करते हैं और भविष्य में भी कांग्रेस पार्टी लगातार नॉर्थ ईस्ट की जनता के लिए काम करती रहेगी। बता दें कि चुनाव नतीजों से ठीक पहले नानी से मिलने के लिए विदेश जाने के कारण राहुल गांधी की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना भी हुई थी।

राहुल ने ट्वीट किया, कांग्रेस पार्टी त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड की जनता के फैसले का सम्मान करती है। हम नॉर्थ ईस्ट में अपनी पार्टी को मजबूत करने और फिर से जना का विश्वास हासिल करने के लिए काम करते रहेंगे। मैं पूरी गंभीरता से कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने पार्टी के लिए लगातार काम किया।

बता दें कि त्रिपुरा में बीजेपी ने 25 साल पुरानी वामपंथी सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया। वहीं, नगालैंड और मेघालय में भी बीजेपी गठबंधन के साथ सरकार बनाने में सफल रही। मेघालय में इससे पहले कांग्रेस पार्टी की सरकार थी, लेकिन विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक सीटें जीतने के बाद भी कांग्रेस सरकार बनाने में असफल रही।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts