यात्री का बैग गायब, एयर एशिया देगी 75,000 रुपये जुर्माना

बेंगलुरु। जिला ग्राहक विवाद निवारण फोरम मैसूर ने एयर एशिया पर एक यात्री का सामान खोने के एवज में 75,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। 2015 में गायब हुए इस बैग के लिए असिस्टेंट प्रोफ़ेसर निवेदिता लोकेश को लंबी लड़ाई लडऩी पड़ी और आखिर में जाकर उनके नुकसान की भरपाई हुई। मैसूर के यादवगिरी की निवासी निवेदिता एक स्थानीय कॉलेज में पढ़ाती हैं। 20 अक्टूबर 2015 को उन्होंने एयर एशिया की फ्लाइट में बेंगलुरु से जयपुर का टिकट बुक किया। 19 नवंबर को होने वाले एक इंटरनेशन कॉन्फ्रेंस के लिए…

Read More

बच्ची की आंख से निकलती हैं चीटियां

दक्षिण कन्नड़। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक 11 साल की लड़की की बायीं आंख से लगातार मरी हुईं चीटियां निकल रही हैं। लड़की पिछले 10 दिनों से इस विचित्र बीमारी से पीडि़त है जिससे खुद डॉक्टर भी हैरान हैं।11 साल की अश्वनी की आंख से अब तक करीब 60 चीटियां निकाली जा चुकी हैं। खबर के मुताबिक, दक्षिण कन्नड़ जिले के वेनुरू के पास स्थित एक गांव में रहने वाली अश्विनी की आंख से कुछ समय पहले मरी हुई चीटियां निकलने…

Read More

सरकार जाने के बाद यहां रहेंगे माणिक सरकार

नई दिल्ली। जहां देश में राजनेताओं की शानो-शौकत के किस्से आम होते हैं, ऐसे में एक राज्य के 25 साल तक मुख्यमंत्री रहे माणिक सरकार के पास रहने के लिए अपना घर तक नहीं है। त्रिपुरा का मुख्यमंत्री आवास खाली करने के बाद अब पूर्व सीएम माणिक सरकार अपनी पत्नी पांचाली भट्टाचार्जी के साथ सीपीएम दफ्तर के ऊपर स्थित दो कमरों के फ्लैट में रहेंगे। साथ ही उन्होंने विधायकों के छात्रावास में रहने से इनकार कर दिया है। वहीं दूसरी ओर त्रिपुरा के नामित सीएम विप्लव देव ने कहा कि…

Read More

यूपी-100 की गाडिय़ों में तैनात होंगी महिला पुलिसकर्मी

लखनऊ। यूपी-100 की गाडिय़ों में अब महिला पुलिसकर्मी भी तैनात की जाएंगी। महिला पीडि़ता द्वारा कंट्रोल रूम पर फोन करके मदद मांगे जाने पर महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच कर उसकी समस्या का समाधान करेंगी। इससे शिकायकर्ता महिला सहज होकर अपनी बात रख सकेगी। यह बात डीजीपी ओपी सिंह ने कही।डीजीपी बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित ‘महिला सम्मान’ समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान डीजीपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली लखनऊ जनपद की 15 महिला पुलिस कर्मियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व डीजीपी…

Read More

सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे तोगडिय़ा

सूरत। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगडिय़ा की कार को सूरत में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तोगडिय़ा बाल-बाल बच गए। वह सूरत में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।  जानकारी के मुताबिक, तोगडिय़ा के साथ पायलट कार थी, लेकिन एस्कॉर्ट कार नहीं होने से ट्रक सीधे उनकी कार से जा टकराया। तोगडिय़ा ने घटना को हत्या की साजिश बताते हुए ड्राइवर से पूछताछ की मांग की है।  विहिप नेता तोगडिय़ा वडोदरा से सूरत पहुंचे…

Read More

तीन तलाक के खिलाफ दायर याचिका को हाई कोर्ट ने किया खारिज

नैनीताल। हाई कोर्ट ने तीन तलाक के खिलाफ  दायर याचिका को खारिज कर दिया है। साथ ही इस मामले को निचली अदालत में पेश करने के निर्देश दिए हैं। देहरादून निवासी शायना ने याचिका कर पति मंसूर आलम निवासी सहारनपुर द्वारा दिए गए तलाक को चुनौती देते हुए याचिका दायर की। याचिकाकर्ता का कहना था कि उसके पति द्वारा उसे कभी तलाक दिया ही नहीं गया, बल्कि उसके पिता से तलाक देने का जिक्र किया गया था। शायना के अनुसार पति से अनबन चल रही थी और उसने महिला हेल्पलाइन…

Read More

केरल में गांधी व तमिलनाडु में अंबेडकर की प्रतिमा पर हमला

कन्नूर। प्रधानमंत्री के सख्त संदेश के बाद भी देश में प्रतिमा तोड़े जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। त्रिपुरा में लेनिन की प्रतिमा तोड़े जाने की आग तमिलनाडु के बाद अब केरल जा पहुंची है। जहां कन्नूर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कन्नूर के थालिपरंबा इलाके में कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का चश्मा तोड़ दिया और उसके बाद वे वहां से फरार हो गए। मामले के सामने आने के बाद…

Read More

आंध्र प्रदेश की सियासत गरमाई, टीडीपी कोटे के दोनों कैबिनेट मंत्री मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग ने सियासी पारा गरमा दिया है। पिछले काफी समय से तेलगु देसम पार्टी (टीडीपी) और भाजपा के बीच चली आ रही तनातनी ने एक अलग ही मोड़ ले लिया है। एक तरफ टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मोदी सरकार से अपने दो मंत्रियों को हटाने की घोषणा कर हड़कंप मचा दिया है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने भी कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है और इसके साथ ही आंध्र प्रदेश में पार्टी…

Read More

दाऊद का साथी फारुक दुबई से गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई बम ब्लास्ट 1993 के आरोपी और दाऊद के बेहद करीबी फारुक टकला को सीबीआइ ने दुबई में गिरफ्तार किया है। उसे गुरुवार को दुबई से मुंबई लाया गया है। फारुक को दाऊद इब्राहिम का दायां हाथ बताया था। 1993 ब्लास्ट के बाद 1995 में फारुक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। मुंबई में सीबीआई फारुक टकल से पूछताछ कर रही है।  फारुक ब्लास्ट के बाद ही भारत से भाग गया था। गुरुवार सुबह फारुक के एयर इंडिया के विमान से मुंबई लाया गया जिसके बाद…

Read More

किम जोंग के भाई की हत्या वीएक्स नर्व एजेंट से की गई

वॉशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा कि किम जोंग-उन के सौतेले भाई को मारने के लिए उत्तर कोरिया ने जहरीले रासायनिक पदार्थ ‘वीएक्स एजेंट’ का इस्तेमाल किया था और इस इसलिए अमेरिका ने उस पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। रासायनिक पदार्थ वीएक्स एजेंट का इस्तेमाल रासायनिक हथियार के तौर पर किया जाता है। इसका प्रभाव इतना घातक होता है कि इससे व्यक्ति की तत्काल मौत हो जाती है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कहा कि 22 फरवरी को अमेरिका ने रासायनिक एवं जैविक हथियार नियंत्रण एवं…

Read More