दक्षिण कन्नड़। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक 11 साल की लड़की की बायीं आंख से लगातार मरी हुईं चीटियां निकल रही हैं। लड़की पिछले 10 दिनों से इस विचित्र बीमारी से पीडि़त है जिससे खुद डॉक्टर भी हैरान हैं।11 साल की अश्वनी की आंख से अब तक करीब 60 चीटियां निकाली जा चुकी हैं। खबर के मुताबिक, दक्षिण कन्नड़ जिले के वेनुरू के पास स्थित एक गांव में रहने वाली अश्विनी की आंख से कुछ समय पहले मरी हुई चीटियां निकलने लगीं। इस वजह से अश्विनी को बेहद दर्द और जलन की समस्या होने लगी। आंख से पानी भी आने लगा। परेशान माता-पिता अश्विनी को पहले एक ज्योतिषी के पास लेकर गए। ज्योतिषी ने बताया कि लड़की का परिवार नागदोष से पीडि़त है। इस वजह से लड़की की आंख से मरी हुईं चीटियां निकल रही हैं। अश्विनी नलिनगिरी सरकारी स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ती है। वहीं डॉक्टर का कहना है, ‘जब अश्विनी सोती हैं तो चीटियां उसके कान में घुस जाती हैं और फिर आंख से निकलती हैं। डॉक्टरों ने बच्ची की आंख में आई ड्रॉप डाला गया लेकिन समस्या जस की तस है।
Related posts
-
September 8, 2024 ICN हिंदी Comments Off on जेयू: दो दिवसीय चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हुआ शुभारंभ
जेयू: दो दिवसीय चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हुआ शुभारंभ
ग्वालियर। भारत में चंबल क्षेत्र, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में फैले... -
गर्मी के मौसम में रखें सेहत का ख्याल।
डॉ अनुरूद्ध वर्मा गर्मी का मौसम शुरु हो गया है और इसके साथ ही शुरू हो... -
सेल्फी : मनोरंजन या मनोरोग ?
डॉ. संजय श्रीवास्तव क्या आप सभी जानते है की एक ख़ास सर्वेक्षण के अनुसार अवसाद के...