अभिनेता नरेंद्र झा का 55 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

नरेंद्र झा
मुंबई :  बॉलीवुड अभिनेता नरेंद्र झा ने आज 55 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। जानकारी के अनुसार फार्म हाउस में हार्ट अटैक आने से उनका निधन हुआ।  नरेंद्र झा कई टीवी सिरियल्स और फिल्मों में भी काम कर चुके है।
नरेंद्र झा के निधन के बाद बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। कई बड़े स्टार्स ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। नरेंद्र ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत 1992 में की थी। दिल्ली में एक्टिंग कोर्स करने के बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया। नरेंद्र झा करीब 20 सीरियल्स और दर्जनों फिल्मों में काम किया था। उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया। शाहिद कपूर की हैदर, शाहरुख खान की रईस, सनी देओल की घायल वन्स अगेन के अलावा हमारी अधूरी कहानी, फोर्स-2, काबिल जैसी दर्जनों फिल्मों में उनकी छोटी मगर दमदार भूमिकाएं देखने को मिली। नरेंद्र झा सलमान खान और बॉबी देओल स्टारर फिल्म रेस-3 में काम कर रहे थे। झा ने 11 मई 2015 को सेंसर बोर्ड की पूर्व सीईओ पंकजा ठाकुर से शादी की थी।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts