कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने रविवार को बताया कि 6 मार्च को बौद्ध-मुस्लिम हिंसा के बाद लगाए गए आपातकाल को हटा लिया गया है। उन्होंने ट्विटर पर कहा, लोगों की सुरक्षा व्यवस्थाय की समीक्षा के बाद मैंने शनिवार रात से आपातकाल हटाने का निर्देश दिया है।श्रीलंका के कैंडी जिले में बौद्ध और मुस्लिमों के बीच भड़के दंगों के बाद ही राष्ट्रपति ने पूरे देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की थी ताकि हिंसा अन्य हिस्सों तक न फैले। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दंगे में दो लोग मारे गए थे और मुस्लिमों की संपत्तियों, 20 से ज्यादा मस्जिदों को नुकसान पहुंचा था। बता दें कि श्रीलंका में बौद्ध और मुस्लिम समुदायों के बीच पिछले साल से ही तनाव बढ़ता जा रहा है। कुछ बौद्ध समूहों का आरोप है कि लोगों को जबरन इस्लाम कबूल करवाया जा रहा है और बौद्ध पुरातात्विक स्थलों पर तोडफ़ोड़ की जा रही है। कुछ बौद्धों ने श्रीलंका में मुस्लिम रोहिंग्याओं के शरण लेने का भी विरोध किया है।
Related posts
-
दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा प्रयागराज में महाकुंभ
डॉ. राणा अवधूत कुमार, एडीटर-ICN कलशस्य मुखे विष्णुः कण्ठे रूद्रः समाश्रित: मूले त्वस्य स्थितो ब्रह्मा मध्ये मातृगणाः... -
पंचनद के तट पर हिमांशु शेखर परिदा की रेत कला का अद्भुत प्रदर्शन: चंबल घाटी में नई उम्मीदों का संदेश
Dr. S A Rana, Editor-ICN पंचनद, जालौन: पंचनद के ऐतिहासिक तट पर, जहां चंबल, यमुना, सिंध,... -
आर्टिफिशिएल इंटेलीजेंस में युवाओं का भविष्य सुरक्षित: प्रो. शाह
डॉ. राणा अवधूत कुमार, Editor-ICN लखनऊ: विदेश में एआई के क्षेत्र में काफी काम हुए हैं,...