सिंगापुर। दक्षिण कोरिया में भ्रष्टाचार के आरोपों में आज पूर्व राष्ट्रपति ली म्युंग बक को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार बक ने गिरफ्तारी से तुरंत पहले फेसबुक पर एक पोस्ट जारी कर कहा कि मैं अपनी गलतियों को स्वीकार करता हूं तथा पश्चाताप करता हूं। मिली जानकारी के अनुसार सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अभियोजक कार्यालय ने घूस, गबन, कर चोरी सहित कई मामलों को लेकर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इससे पहले गत वर्ष द. कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्युन हे को भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरूपयोग मामले में गिरफ्तार किया गया था।
भ्रष्टाचार के आरोपों में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली म्युंग बक गिरफ्तार
