त्रिपुरा विधानसभा में पहली बार बजाया गया राष्ट्रगान

अगरतला। त्रिपुरा विधानसभा में शुक्रवार को पहली बार राष्ट्र गान बजाया गया। नवनिर्वाचित सदन का पहला सत्र विधानसभा अध्यक्ष रेबती मोहन दास के चुनाव के साथ शुरू हुआ। सदन की बैठक 11 बजे शुरू होने के साथ प्रोटेम अध्यक्ष रतन चक्रबर्ती विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए पहुंचे। इसके बाद राष्ट्रगान बजाया गया और सभी मंत्री, सदस्य, अधिकारी, पत्रकार व दर्शक राष्ट्रगान के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए खड़े हुए। विधानसभा सचिव बामदेब मजूमदार ने कहा कि वे कोशिश करेंगे कि हर रोज़ राष्ट्रगान बजाया जाए। मजूमदार ने कहा, मुझे नहीं पता कि देश में किसी अन्य विधानसभा में राष्ट्र गान बजाया जाता है या नहीं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक बादल चौधरी ने कि विधानसभा अधिकारियों ने इस मुद्दे पर विपक्ष से संपर्क नहीं किया।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

Leave a Comment