कावेरी विवाद: बंद के दौरान विपक्षी दलों का प्रदर्शन, स्टालिन हिरासत में

चेन्नई। कावेरी प्रबंधन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर तमिलनाडु में विपक्षी दलों ने गुरुवार को बंद बुलाया।बंद का असर सुबह से ही दिखने लगा है। राज्य के कई शहरों में बंद का कारण सन्नाटा है। कावेरी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में कर्नाटक के पक्ष में फैसला आने के बाद से बोर्ड के गठन के लिए विपक्षी दल केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश करते रहे हैं। वहीं गुरुवार को चेन्नै में प्रदर्शन के दौरान डीएमके का कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया…

Read More

अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर तैनात होंगे नेशनल गार्ड

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको के साथ सटी देश की सीमा पर नेशनल गार्ड की तैनाती की उद्घोषणा पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, होमलैंड सुरक्षा सचिव कर्स्टजेन नील्सन ने बुधवार (4 अप्रैल) को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि प्रशासन को उम्मीद है कि नेशनल गार्ड की तैनाती प्रक्रिया तत्काल शुरू हो जाएगी।उन्होंने कहा, इस प्रशासन द्वारा उठाए गए अनेक कदमों के बावजूद..हम अपनी सीमा में अस्वीकार्य मात्रा में अवैध मादक पदार्थो, दूसरे देशों के आपराधिक संगठनों से खतरानक गतिविधियां…

Read More

सऊदी अरब में तीन दशक बाद 18 अप्रैल को खुलेगा पहला सिनेमाघर

रियाद। सऊदी अरब में तीन दशक से अधिक समय के अंतराल के बाद इस महीने की 18 तारीख को पहला सिनेमाघर शुरू किया जाएगा। देश में पिछले साल उदारवादी कदम उठाते हुए सिनेमा पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया गया था।सऊदी की सरकारी मीडिया के अनुसार, एएमसी एंटरटेन्मेंट को सिनेमाघर चलाने के लिए पहला लाइसेंस दिया गया है। आशा की जा रही है कि यह अमेरिकी कंपनी अगले पांच साल में सऊदी अरब के 15 शहरों में 40 से ज्यादा सिनेमाघरों की शुरुआत करेगी। सूचना मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय संचार केन्द्र की…

Read More

रूस की ब्रिटेन के साथ संयुक्त जांच की अपील खारिज

मॉस्को। जासूस को जहर देने के मामले में रासायनिक हथियारों पर निगरानी रखने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठन में ब्रिटेन के साथ संयुक्त जांच की अपील खारिज होने के बाद रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से गुरुवार को तत्काल बैठक बुलाने का अनुरोध किया। ब्रिटेन ने कहा है कि रूस के पूर्व डबल एजेंट सर्गेइ स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया पर चार मार्च को हुए हमले के पीछे रूस के होने की पूरी संभावना है। बहरहाल, रूस इस मामले में किसी तरह की संलिप्तता से लगातार इनकार करता रहा है। ब्रिटेन…

Read More

Commonwealth Games 2018: वेटलिफ्टर साईखोम मीराबाई चानू ने रिकॉर्ड के साथ भारत को दिलाया पहला गोल्ड

गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया)। 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की अच्छी शुरुआत हुई है। वेटलिफ्टर गुरुराजा पुजारी ने पहले 56 किलोग्राम में सिल्वर जीता।वेटलिफ्टिंग के 48 किलोग्राम वर्ग में भारत की साईखोम मीराबाई चानू ने पहला गोल्ड देश के लिया जीता है।चानू की इस उपलब्धि के बाद पूर्व भारतीय महिला वेटलिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी ने उनकी जमकर सराहना की।सिडनी ओलंपिक (2000) में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली कर्णम मल्लेश्वरी ने कहा, ‘कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए इससे अच्छी शुरुआत हो ही नहीं सकती। चानू की इस उपलब्धि से भारतीय एथलीटों को काफी प्रेरणा…

Read More

RBI ने नहीं किया रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने गुरुवार को अपनी मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक के बाद नीतिगत दरों का ऐलान कर दिया है। आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति की दो दिवसीय बैठक में आज रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।आरबीआई ने क्रेडिट पॉलिसी में नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई ने रेपो रेट 6 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 5.75 फीसदी पर बरकरार रखा है। कैश रिजर्व रेश्यो यानि सीआरआर भी 4 फीसदी पर…

Read More

काला हिरण शिकार केस में सलमान को 5 साल की सजा, बाकी चार स्टार्स को कोर्ट ने बरी किया

जोधपुर। 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ के दौरान काला हिरण शिकार मामले में आरोपी सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने दोषी करार दिया है। उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई है।इसके साथ ही उन पर 10 हज़ार जुर्माना भी लगाया गया। उनके साथ इस मामले में बाकी चार बॉलीवुड स्टार्स सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेन्द्रे भी आरोपी थे। इन्हें बरी कर दिया गया है।जैसे ही सजा का ऐलान हुआ सलमान खान की आंखों में आंसू आ गए।सलमान खान के लिए जैसी ही सजा का एलान हुआ कोर्ट में…

Read More

काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान व अन्य कलाकार जोधपुर कोर्ट पहुंचे, फैसला कुछ देर बाद

जोधपुर। 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ के दौरान काला हिरण शिकार मामले में आरोपी सलमान खान, सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेन्द्रे पर फैसला आज कुछ देर में आ सकता है। अगर सलमान खान दोषी साबित होते हैं तो उन्हें एक से छह साल तक की सजा हो सकती है। बता दें कि इस मामले में सलमान पर चार केस दर्ज किए गए थे। इनमें से दो में बरी हो चुके हैं। 28 मार्च को इस मामले में सीजेएम ग्रामीण देवकुमार खत्री की कोर्ट में सुनवाई हुई थी।…

Read More

हल्द्वानी ऑनलाइन (2011) चित्रशिला घाट सफाई अभियान- एक मुहिम

दीपक सिंह बिष्ट हल्द्वानी। हल्द्वानी से ८ किमी उत्तर में रानीबाग़ नामक स्थान है जहाँ हिन्दुओं का पवित्र चित्रशिला नामक श्मशान घाट है। उत्तरायणी नामक मेला प्रतिवर्ष मकर संक्रांति (१३-१४ जनवरी प्रतिवर्ष) के दिन यहाँ लगता है। कुमाऊँनी बोली में इसे घुघुतिया भी कहते हैं। माॅ गार्गी का पावन तट रानीबाग चित्रशिला घाट जिसका जल पूरी हल्द्वानी पीती है और जहाँ हम सभी को एक ना एक दिन आना है। बावजूद इसके लोग यहाँ की सफाई नही चाहते। हल्द्वानी ऑनलाइन 2011 समूह विगत 3 वर्षो से चित्रशिला घाट की समय समय पर सफाई करता आ रहा है…

Read More

ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था बदहाल

जेपी सिंह, असिस्टेंट एडिटर ICN ग्रुप लखनऊ। आधुनिकता और उत्तर आधुनिकता के समय में भारतीय शिक्षा व्यवस्था पुरानी सोच पर आधारित है। गाँव में प्राथमिक विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय अपने पुराने ढर्रे पर है। एक एक प्राथमिक विद्यालय पर सरकार का 3 लाख से 4 लाख प्रतिमाह वेतन पर खर्च होता है लेकिन ग्रामीण प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था का हाल बहुत बुरा है। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी हकीकत ठीक वैसी ही जैसे प्राथमिक विद्यालय है। इन विद्यालयों में गाँव के गरीब मजदूर और मजबूर लोगों के बच्चे पढ़ते हैं, इनके भविष्य…

Read More