लो आ गयी गर्मी

डॉ. नौशीन अली, ब्यूरो चीफ आई.सी.एन. (म.प्र) 

भोपाल।हर मौसम की अपनी एक अलग पहचान होती है गर्मी का मौसम भी चूका है और साथ में कई बीमारियों की आमद भी इस मौसम में आपको खास एहतियात बरतनी होती है।

अपनी सेहत के लिए क्युकी सूर्य देवता अपने चरम पर होते है आपको खाने-पीने से लेकर अपनी  त्वचा का भी खास ख्याल रखना होता है क्युकी अगर ज़रा सा ध्यान आपका हटा उसी में आप कई बीमारियों के चक्रव्यूह में फंस सकते है।

हम आपको बताएँगे की क्या और कैसे आप खुद को स्वस्थ रखे

गर्मियों में होने वाली समस्याए- डीहाइड्रेशनहमारे शरीर का 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना है पानी हमारे लिए बहुत ज़रूरी है  मनुष्य शरीर में पानी के कम हो जाने की अवस्था को डीहाइड्रेशन (Dehydration) कहते हैं। वैज्ञानिक भाषा में डीहाइड्रेशन को हाइपोहाइड्रैशन (Hypohydration) कहते हैं। शरीर में पानी की कमी  के कारण शरीर से खनिज पदार्थ जैसे कि नमक और शक्कर कम हो जाते हैं। 

पानी की कमी की वजह से किडनी रोगों की संभावना भी बहुत अधिक बढ़ जाती है। लेकिन इसकी कमी से होने वाली सबसे आम समस्या डिहाइड्रेशन है।

सबसे पहले गर्मी से बचने का एक अहम प्राकृतिक स्त्रोत हमें कुदरत ने खुद दिया है।

वो है पानी जल हमारे लिए बहुत ज़रूरी होता है।

पानी ये शरीर से विषैले पदार्थ निकालता है शरीर की त्वचा को स्वस्थ रखता है।

पाचन प्रक्रिया में सहायक होता है।

गर्मियों में क्यों ज़्यादा पानी की ज़रुरत होती हैक्युकी गर्मियों में शरीर में पसीने के लगातार आते रहने से शरीर का पानी कम होता जाता है वैसे तो  पानी हर मौसम में ज़रूरी होता है ऐसा नहीं है की आप बाकि मौसम में पानी का सेवन न करे, जल ही जीवन है यह हम सभी जानते हैं। 

बुखार, उल्टी, दस्त के कारण भी शरीर में डीहाइड्रेशन हो सकता है। डीहाइड्रेशन का शिकार किसी भी उम्र का व्यक्ति हो सकता है और । बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़ों तक में यह शिकायत हो सकती है।

डीहाइड्रेशन के लक्षण- घबराहट या कंपकंपी; कब्ज; चक्कर आना; मुंह का बार बार सूख जाना; सूखी त्वचा; प्यास ना बुझना; सिर में दर्द; सुस्ती; मांसपेशियों में ऐंठन; कमज़ोरी। 

क्या करे जब हो जायेजब आपको डिहाइड्रेशन होने लगता है तो आपको जी मिचलाना, उल्टियां होना, जबान का सूखना, सां सही से ना ले पाना, चिड़चिड़ापन इत्यादि समस्याएं होने लगती है। अगर आपको डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम हो रही हो तो तुरंत पानी में थोडा सा नमक और शक्कर मिलाकर घोल बनाऐं और पी लें।

 

  • एक व्यक्ति को एक दिन में कम से कम आठ गिलास पानी पीना चाहिए ,प्यास लगे फिर भी पियें पानी।

 

 

  • पानी हमेशा खाना खाने से आधा घंटा पहले या खाना खाने के एक घंटे बाद पीना चाहिए।गर्मी में बाहर से आकर तुरंत पानी पीएं बल्कि थोड़ी देर रूककर नॉर्मल पानी पीना चाहिए। 
  • सुबहसुबह उठकर पानी पीना बहुत फायदेमंद
  • रोज़ निम्बू पानी पिए
  • हरी पत्तेदार सब्ज़िया खाये
  • फलो के रस का सेवन कर
  • दही छाज का सेवन करे

 

शरीर का तापमान बनाये रखेहमारे शरीर का तापमान 37°C होता है  अगर इससे ज़्यादा होने पर व्यक्ति को बुखार हो जाता है, मेहनत करने कसरत करने धुप में निकलने से भी शरीर का तापमान बढ़ जाता है। कुदरत खुद ही पसीना बाहर निकाल कर शरीर का तापमान को बनाये रखती है। शरीर का तापमान अक्सर कम सर्दियों में होता है तेज़ हवा बारिश से तापमान में गिरावट आती है, इससे आपके दिल को भी खतरा हो सकता है।

लू लगने पर शरीर का 105 तापमान डिग्री सेंटीग्रेट या उससे अधिक भी हो जाता है ऐसा इसलिए होता है आप पानी कम पीते हो, और शरीर से पसीना पहले से निकल रहा है और खून गाड़ा होने लगता है इसलिए पानी के सेवन खूब करा करे।

क्या खाये-गर्मी में शरीर का तापमान कम रहे इसके लिए ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का प्रयोग ज़रूरी होता है, हरी सब्जियों में इसमें घिया, तुरई, कद्दू, लौकी, परवल आदि सब्जियों का सेवन करना बेहतर माना जाता हैये सभी सब्जियां पेट और शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है

शारीरिक गर्मी के लिए इलायची (Cardamom) : इलायची का उपयोग यह शरीर के तापमान को बहुत ही कम समय मे  संतुलित करती है आप इसका इस्तेमाल चाय मे डालकर, मिठाई या अपनी पसंदीदा भोजन मे कर सकते है।

गर्मी में क्या खाएं, तरबूज (Watermelon) तरबूज तुरंत शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करता है इसमे लगभग 95% पानी होता है।

शरीर की गर्मी दूर करने के आसान उपचार के लिए नारियल पानी (Coconut water) – यह स्वाभाविक रूप से शरीर के तापमान को संतुलित करता है शरीर को पुनः हाइडरेट करने के लिए नारियल पानी का एक गिलास ज़रूर पिए।

गर्मियों में छाछ पीने के अत्यधिक लाभ है इसमे आवश्यक प्रोबायोटिक्स, खनिज और विटामिन होते है।

पुदीने का इस्तेमाल बहुत से व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है और गर्मी के दिन में भी पुदीने का रस आपके शरीर को ठंडा रखता हैं।

रात में एक मुट्ठी सौंफ लें और इसे फ़िल्टर करके इसका सारा पानी निकाल लें। इस पानी को हर सुबह पियें जिससे कि गर्मी के दिनों में आपके शरीर का तापमान नियंत्रित रहे।

सलाद जिसमे ककड़ी, प्याज़,टमाटर, सारी कच्ची चीज़े हो 

गन्ने का रस-गर्मियों के दिनों में रास्ते के किनारे गन्ने का रस बिकते हुए देखा होगा। अगर आप गर्मियों में बाहर हैं तो आपको अवश्य ही यह रस पीना चाहिए। इससे आपको गर्मियों में भी काफी ठंडक का अहसास होगा। ऊर्जा मिलेगी।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

Leave a Comment