बर्लिन। जर्मनी के विदेश मंत्री हईको मास ने कहा है कि रूस सीरिया संकट को हल करने में सहयोग करे। उन्होंने टोरंटो में जी7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए रवाना होने से पहले यह बात कही।मास ने अपनी हवाई यात्रा से पूर्व रायटर को कहा, हमें शांतिपूर्ण समाधान तक पहुंचने के लिए रूस के सकारात्मक सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह बात यूक्रेन विवाद के संबंध में समान रूप से लागू होती है। जी7 के विदेश मंत्री इस संबंध में भी चर्चा करेंगे। रूस जी-7 का सदस्य नहीं है और इस लिए वह इस बैठक में हिस्सा नहीं लेगा। सीरिया संकट को लेकर रूस द्वारा राष्ट्रपति बशर अल-असद का समर्थन करने से उसके पश्चिमी देशों से तनावपूर्ण संबंध है। अमेरिका के नेतृत्व में फ्रांस और ब्रिटेन ने इस माह सीरिया के संदिग्ध रासायनिक हथियारों के ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइल हमले किये थे। सीरिया और रूस रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल से इंकार करते रहे हैं। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल सीरिया और यूक्रेन में रूस की भूमिका की आलोचना कर चुकी हैं और उन्होंने रूस पर यूरोपीय संघ की पाबंधियों का समर्थन किया है।
Related posts
-
दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा प्रयागराज में महाकुंभ
डॉ. राणा अवधूत कुमार, एडीटर-ICN कलशस्य मुखे विष्णुः कण्ठे रूद्रः समाश्रित: मूले त्वस्य स्थितो ब्रह्मा मध्ये मातृगणाः... -
पंचनद के तट पर हिमांशु शेखर परिदा की रेत कला का अद्भुत प्रदर्शन: चंबल घाटी में नई उम्मीदों का संदेश
Dr. S A Rana, Editor-ICN पंचनद, जालौन: पंचनद के ऐतिहासिक तट पर, जहां चंबल, यमुना, सिंध,... -
आर्टिफिशिएल इंटेलीजेंस में युवाओं का भविष्य सुरक्षित: प्रो. शाह
डॉ. राणा अवधूत कुमार, Editor-ICN लखनऊ: विदेश में एआई के क्षेत्र में काफी काम हुए हैं,...