भारतीय नौसेना विमान आईएल-38 की रूस में आपातकालीन लैंडिंग

मास्को। भारतीय नौसेना के विमान आइएल-38 को तकनीकी खराबी के कारण रूस में मॉस्को के जुकोविस्की हवाई अड्डे पर शनिवार रात आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई। खबरों के अनुसार उड़ान के दौरान विमान में कोई क्रू मेंबर मौजूद नहीं था। भारतीय नौसेना के सूत्रों ने बताया कि यह विमान इस समय रूस में ही है और वहीं उसकी पूरी जांच और मरम्मत की जा रही है। इस दौरान वहां भारतीय नौसेना के अधिकारी मौजूद हैं तथा इसे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आइएल-18 विमान डॉप्लर और रेडियो नेविगेशन टूल्स की सुविधाओं से लैस है और इसमें लक्ष्य को खोजने और उसका पीछा करने खासकर समुद्री जहाजों और पनडुब्बियों का पता लगाने की ऑटोमेटेड प्रणाली है।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

Leave a Comment