मुंबई। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में हार के बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ ऐसा किया, जिससे उनके चाहनेवाले उनके संन्यास के बारे में सोचने पर मजबूर हो गए। चारो तरफ उनके संन्यास पर चर्चा होने लगी। मामला बढ़ते देख टीम इंडिया के कोच और पूर्व खिलाड़ी रवि शास्त्री को सामने आना पड़ा है। उन्होंने धोनी के संन्यास की खबरों पर सफाई तो दी ही साथ ही इसे निराशाजनक बताया है।उन्होंने बताया कि एमएस (धोनी) दरअसल गेंद गेंदबाजी कोच भारत अरुण को दिखाने के लिए ले रहे थे। वह उन्हें गेंद की हालत को दिखाना चाहते थे, जिससे उन्हें आइडिया मिल सके कि गेंद की कंडिशन क्या है और वहां उसके साथ किस तरह खेलना चाहिए था। उन्होंने संन्यास के बारे में चर्चा करने वालों को लताड़ भी लगाई। उन्होंने कहा, च्यह बकवास है। धोनी कहीं नहीं जा रहे हैं।ज् दूसरी ओर, धोनी के करीबियों ने भी धोनी के संन्यास से इनकार किया है।उल्लेखनीय है कि निर्णायक वनडे में मेजबान इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 8 विकेट से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। सीरीज में भारत की हार के साथ-साथ सोशल मीडिया पर धोनी की रिटायरमेंट के कयास भी लगाए जाने लगे। दरअसल, मैच खत्म होने के बाद का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विडियो में धोनी को अंपायर से बात करके उनसे क्रिकेट बॉल लेते हुए दिखाया गया है।विडियो के साथ लोग धोनी के संन्यास के कयास लगा रहे हैं, क्योंकि ऐसा ही कुछ वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले कर चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था। उस वक्त ऑस्ट्रेलिया के साथ खेला गया टेस्ट ड्रॉ रहा था और उसमें धोनी मैच के बाद स्टंप को उखाड़कर अपने साथ ले गए थे। ऐसे में अब बॉल लेकर जाने पर लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं।
Related posts
-
तेज़ गेंदबाज़ी का ख़ौफ और भारत का सबसे तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद निसार
एज़ाज़ क़मर, एसोसिएट एडिटर-ICN नई दिल्ली। यद्यपि उस समय ना तो गति मापने वाला कोई यंत्र... -
सानिया ने भारत-पाकिस्तान मैच से पहले विज्ञापनों पर तीखी प्रतिक्रिया दी
नई दिल्ली। भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने विश्व कप 2019 में होने वाले भारत-पाकिस्तान... -
चोटिल शिखर धवन की जगह ऋषभ पंत को मिल सकता है विश्व कप का टिकट
नई दिल्ली। युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के विकल्प के तौर इंग्लैंड...