सरकार ने जारी की देशभर में चल रहे 277 फर्जी इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट

नई दिल्ली। देशभर में फर्जी तरीके से चल रहे इंजीनियरिंग विश्वविद्यालयों की सरकार ने लिस्ट जारी कर दी है। ताकि छात्र इन कालेजों के झांसे में न फंस पाएं। सरकार ने जारी किए गए दस्तावेजों के अनुसार भारत में 277 फर्जी इंजीनियरिंग कॉलेज चल रहे हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने संसद में फर्जी इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी को लेकर दस्तावेज पेश किए हैं। इन फर्जी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 66 कॉलेज दिल्ली में हैं, जो इंजीनियरिंग और टेक्निकल कोर्स करवाते हैं। वहीं पंजाब में 5, हिमाचल प्रदेश में…

Read More

मध्य प्रदेश में लिस्ट से हटाए गए 24 लाख वोटर्स

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में घटे 24 लाख मतदाता कम हो गए हैं। इस बात का खुलासा खुद चुनाव आयोग के एक रिपोर्ट में किया गया है। मध्य प्रदेश में फर्जी वोटर्स को लेकर चल रहे बवाल के बीच चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट का नया ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इसमें बीते 7 महीने में 24 लाख फर्जी वोटर हटाए गए हैं। यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी तादाद में वोटर्स हटाए गए हों। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, प्रदेश की मतदाता सूची में 11 लाख 40 हजार नए मतदाता…

Read More

सोशल मीडिया पर गलत सूचनाएं फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी

नई दिल्ली। सरकार ने आज लोकसभा में कहा कि सोशल मीडिया को गलत सूचनाएं फैलाने की आजादी नहीं है और इसे आतंकी जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला प्लेटफॉर्म नहीं बनने दिया जा सकता। ऐसा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि किसी भी सोशल मीडिया को गुमराह करने, भ्रम फैलाने और गलत सूचनाएं देने वाले प्लेटफॉर्म के रूप में काम करने की इजाजत नहीं है। सोशल मीडिया के संचालकों को खुद…

Read More

पश्चिम बंगाल में रेल रोको आंदोलन, एनआरसी ड्राफ्ट का विरोध

कोलकाता। असम में नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (एनआरसी) का फाइनल ड्राफ्ट जारी होने के बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस ड्राफ्ट के विरोध में अब प्रदर्शन शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना सहित कई अन्य जगहों पर मटुआ महासंघ संगठन की तरफ से बुधवार को रेल रोको अभियान चलाया गया।मटुआ महासंघ ने गॉडमदर बोरोमा बिनापनी देवी की तरफ से निर्देश मिलने के बाद बुधवार को सड़कों पर उतरने का फैसला किया। इस दौरान ट्रेनों को भी रोका गया। मटुआ महासंघ…

Read More

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समय से पहले चाहती हैं चुनाव

जयपुर। सत्ता विरोधी लहर से चिंतित राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उम्मीद से पहले ही चुनावी बिगुल फूंकने की तैयारी कर ली है। राज्य में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और राजे 4 अगस्त से ‘राजस्थान गौरव यात्रा’ शुरू करेंगी। इस 40 दिवसीय महत्वाकांक्षी यात्रा के जरिए संभावना है कि प्रदेश में बीजेपी की मौजूदा स्थिति में सुधार आए और उसे चुनाव उतरने से पहले ही कुछ फायदा मिल जाए। वहीं, कांग्रेस में नेतृत्व के मसले पर आपसी खींचतान मची हुई है और वह केवल…

Read More

एनआरसी पर त्रिपुरा के गवर्नर बोले, भारत में दाखिल होने वाले मुसलमान शरणार्थी नहीं

नई दिल्ली। असम के राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के दूसरे ड्राफ्ट को लेकर सियासी सरगर्मी जारी है। 30 जुलाई को जारी एनआरसी के दूसरे ड्राफ्ट में असम के 40 लाख लोगों का नाम शामिल नहीं किया गया। टीएमसी सहित कई विपक्षी पार्टियों ने इसे धार्मिक और भाषाई अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने वाला कदम बताया। इस बीच त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने इन नेताओं को एनआरसी का पूरा ड्राफ्ट पढऩे की सलाह दी है। रॉय ने कहा कि भारत में दाखिल होने वाले मुसलमान शरणार्थी नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने अपने…

Read More

सबरीमाला केस: मस्जिद में इमाम और चर्च में पादरी होंगी महिलाएं?

नई दिल्ली। सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 साल की महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को जोरदार बहस हुई। कोर्ट में बैन के समर्थन में याचिकाकर्ता के वकील वी के बीजू ने कहा कि संवैधानिक मूल्यों को धर्म और आस्था से जुड़े मुद्दों के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में संविधान पीठ कर रहा है। बीजू ने कहा कि अगर संवैधानिक मूल्यों को लागू करने की बात है तो फिर मस्जिदों में महिला इमाम और चर्च में…

Read More

इमरान के शपथग्रहण में नहीं होंगे विदेशी नेता!

इस्लामाबाद। पाकिस्तान चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने मीडिया में आई उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि इमरान खान के शपथग्रहण समारोह में पड़ोसी देशों के नेताओं को न्योता दिया जाएगा। इनमें पीएम मोदी का नाम भी शामिल किया गया था। इमरान खान 11 अगस्त को पीएम पद की शपथ ले सकते हैं। पार्टी के प्रवक्ता फवाद हुसैन ने ट्वीट किया, पीएम के शपथग्रहण समारोह में अंतरराष्ट्रीय नेताओं को बुलाने वाली मीडिया की खबरें सही नहीं हैं। हमने इस मसले पर विदेश…

Read More