राहुल गांधी ने आरंभ की कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा

कैलाश मानसरोवर तिब्बत में स्थित है।मानसरोवर की ऊंचाई समुद्र तल से करीब 15,060 फीट तक है। राहुल गांधी वहां पर एक बेस कैंप में ही रुकेंगे।राहुल गांधी की यह धार्मिक यात्रा 12 दिनों की होगी।

राहुल कैलाश मानसरोवर की यात्रा नेपाल से नहीं बल्कि चीन के रास्ते करेंगे। जानकारी के मुताबिक, उनकी यह धार्मिक यात्रा 12 दिनों की होगी और वे 12 सितंबर को यात्रा खत्म कर लौटेंगे। राहुल गांधी पहले यहां से चीन के बीजिंग रवाना होंगे। इसके बाद वह बीजिंग से लहासा और फिर सागा जाएंगे। राहुल सागा में करीब एक या दो दिन तक रुकेंगे। जिसके बाद मानसरोवर की ओर बढ़ेंगे।कर्टनाक में एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने का एलान किया था। उन्होंने तब कहा था कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव हो जाने के बाद वे छुट्टी लेकर कैलाश यात्रा पर जाएंगे।गुजरात चुनाव के दौरान राहुल ने खुद को जनेऊधारी हिंदू और शिवभक्त बताया था। वे रद्राक्ष की माला भी पहनते हैं, कैलाश मानसरोवर तिब्बत में स्थित है। यहां जाने के दो रास्ते हैं। पहला उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से होकर जाया जाता है। इस यात्रा में 60-60 यात्रियों का 18 जत्था जाता है। वहीं मानसरोवर यात्रा का दूसरा मार्ग सिक्किम के नाथुला दर्रे से होकर जाता है।भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उन्हें ‘चीन प्रेमी’ और ‘चाइनीज गांधी’ करार दिया।वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि भोले शंकर के भक्त राहुल गांधी की यात्रा में BJP बाधा डालने का प्रयास कर रही है, यह पाप है। ऐसा करने वालों को श्राप मिलता है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने चीन होकर मानसरोवर जाने की खबर पर कहा कि सुरक्षा कारणों से रूट की जानकारी नहीं दी जा सकती है।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

Leave a Comment