एमपी में बदलाव का करंट है: राहुल गांधी

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक भव्य रैली का आयोजन किया। इस रैली के पोस्टरों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा क्योंकि इसमें राहुल गांधी को शिवभक्त बताया गया था। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि उन्हें इस बार प्रदेश की जनता का मूड देखकर लग रहा है कि एमपी में बदलाव का करंट है और वो भी 440 वोल्ट वाला।राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसानों का कर्ज माफ होगा. राहुल ने रापेट्रोल-डीजल की महंगाई और जीएसटी पर केंद्र सरकार को घेरा. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घोषणा मशीन बताते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बेरोजगार  युवा सिर्फ घोषणाएं सुनते रहते हैं, उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आयेगी तो चाहे व्यापम के चोर हों या ई-टेंडरिंग के चोर हों, उनको हम विजय माल्या की तरह भागने नहीं देंगे, उन सब को जेल में डाल देंगे। गौरतलब है कि राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी को देखते हुए कांग्रेस ने अपना प्रचार अभियान यहां तेज कर दिया है। सोमवार को राहुल गांधी की रैली में दिखा अपार जनसैलाब, यह दर्शा भी रहा है कि इस बार चुनाव में कांटे की टक्कर हो सकती है।भोपाल के भेल दशहरा मैदान में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने से पहले राहुल गांधी ने रोड शो भी किया। 12 किलोमीटर लंबा उनका यह रोड शो लालघाटी से शुरू होकर BHEL दशहरा मैदान पर खत्म हुआ। लालघाटी चौराहे पर बनाए गए मंच पर राहुल का मंत्रोच्चारण के साथ 11 कन्याओं द्वारा तिलक किया गया। रोड शो के दौरान कई जगहों पर राहुल का भव्य स्वागत किया गया।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

Leave a Comment