लखनऊ। एक तो साधारण आदमी एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर (नार्थ) विवेक तिवारी (38) की पुलिस के सिपाही प्रशांत चौधरी ने गोली मारकर हत्या करके दो मासूम बेटियों को अनाथ कर दिया। इस घटना से पूरा परिवार सदमें में। विवेक हत्याकांड के बाद पूरे देश में पुलिस के प्रति आक्रोश है। सरकार की किरकिरी करके कटघरे में खड़ी पुलिस ने विभाग की फजीहत करा दी। मीडिया के माध्यम से पूरे देश में इस हत्याकांड की आंच पहुंची तो भाजपा सरकार सहित सभी छोटे-बड़े राजनीतिक दलों ने सियासी रोटियां सेंकना शुरू कर दिया। विवेक की हत्या के बाद उनके घर सबसे पहले भाजपा के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन पहुंचे। इसके बाद से प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन भी पहुंचे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, डॉ. दिनेश शर्मा भी पहुंचे। वहीं कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष राज बब्बर, सपा के पूर्व मंत्री आनंद भदौरिया पहुंचे थे। रविवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी पहुंचे थे। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से भी कल्पना की बातचीत करवाई थी। फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन पर कल्पना से बात की। सोमवार को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा फिर विवेक के घर पहुंचे और कल्पना को साथ लेकर गए और सीएम योगी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात करवाई। सोमवार दोपहर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विवेक के आवास पर पहुंचे। इसके बाद कांग्रेस की अध्यक्षा रह चुकी सोनिया गांधी ने फोन पर कल्पना से बातचीत की और एक प्रतिनिधि मंडल को विवेक के आवास पर भेजकर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की।
Related posts
-
एसजेवीएन ने पुनः हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® प्रमाणन
चन्द्रकान्त पाराशर, Editor-ICN दिल्ली/शिमला : सीपीएसयू नवरत्ना एसजेवीएन लि०को एक बार पुन: ग्रेट प्लेस टू वर्क®... -
दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा प्रयागराज में महाकुंभ
डॉ. राणा अवधूत कुमार, एडीटर-ICN कलशस्य मुखे विष्णुः कण्ठे रूद्रः समाश्रित: मूले त्वस्य स्थितो ब्रह्मा मध्ये मातृगणाः... -
पंचनद के तट पर हिमांशु शेखर परिदा की रेत कला का अद्भुत प्रदर्शन: चंबल घाटी में नई उम्मीदों का संदेश
Dr. S A Rana, Editor-ICN पंचनद, जालौन: पंचनद के ऐतिहासिक तट पर, जहां चंबल, यमुना, सिंध,...