दिल्ली-एनसीआर की हवा बिगड़ी, रविवार तक और बिगड़ेंगे हालात 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह धुंधभरी सुबह रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, सुबह हल्की धुंध छाई रही। न केवल (एक्यूआई) खतरनाक स्तर को पार हुआ है, बल्कि वातावरण में पीएम10 और पीएम2.5 जैसे हानिकारक तत्वों की मात्रा भी सुरक्षित स्तर से कई गुना अधिक हो गई है। मौसम और प्रदूषण पर नजर रखने वाले सिस्टम सफर ने रविवार तक पलूशन की समस्या के और भी गंभीर हो जाने का पूर्वानुमान जताया है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी के आदेश पर ऐक्शन लेते हुए गुरुग्राम पुलिस ने कुल 17 वाहनों को जब्त किया गया है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह भी धुंधभरी रही है। दिल्ली में पलूशन की स्थिति लगातार खराब बनी हुई है।गुरुवार रात 9 बजे तक दिल्ली में (एक्यूआई) 409.9 तक पहुंच गया। गाजियाबाद को छोड़कर एनसीआर के दूसरे शहरों की हवा भी खतरनाक स्तर के आगे चली गई। नोएडा, फरीदाबाद में एक्यूआई 407, गुरुग्राम में 427 रहा। गाजियाबाद में एक्यूआई 377 (वेरी पुअर) दर्ज किया गया। इस सीजन में केवल एक बार मंगलवार को दिल्ली की एयर च्ॉलिटी खतरनाक स्तर के पार पहुंची थी, लेकिन गुरुवार को एक बार फिर ऐसा देखने को मिला।राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह धुंधभरी सुबह रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, सुबह हल्की धुंध छाई रही। दिन में आंशिक बदली छाई रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में वायु प्रदूषण की स्थिति खराब बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने कहा कि दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 368 रहा। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 94 फीसदी दर्ज हुआ। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है। सिस्टम ऑफ एयर च्ॉलिची ऐंड वेदर फोरकास्टिंग ऐंड रिसर्च के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली-एनसीआर की हवा को आगे भी गड़बड़ करेगा। सफर के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार तक दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई खतरनाक स्तर के आसपास ही रहेगा। यानी आगे आने वाले दिनों में एयर पलूशन की समस्या में इजाफा ही होता दिख रहा है। अनुमान के मुताबिक रविवार को सबसे खतरनाक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

Leave a Comment