योगी सरकार इस बार देश की सबसे बड़ी दिवाली अयोध्या में मनाएगी जो तीन दिन तक चलेगी।इस दौरान राम की पौड़ी पर 3 लाख दिए जलाए जाएंगे बल्कि लेज़र लाइट की झलक भी दिखाई जाएगी। वहीं, भव्य रामलीला का मंचन भी होगा।
अयोध्या।अयोध्या में धूमधाम से दीपोत्सव मनाया जा रहा है।इस बार की अयोध्या की दिवाली हर साल से खुछ खास है।दिवाली के मौक़े दीपोत्सव में शामिल होने के लिए दक्षिण कोरिया की पहली महिला किम जोंग सूक भी अयोध्या में हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सूक ने क्वीन हू पार्क में क्वीन हू मेमोरियल का उद्घाटन किया।इस मौके पर मंगलवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या में हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कई घोषणाएं की।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को घोषणा की कि फैजाबाद जिला अब अयोध्या के नाम से जाना जाएगा।मुख्यमंत्री ने राज्य की राजधानी लखनऊ से तकरीबन 120 किलोमीटर दूर स्थित इस तीर्थनगरी में कहा, ‘‘अयोध्या हमारी ‘आन, बान और शान’ का प्रतीक है।”मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या की पहचान भगवान राम से है।उन्होंने बताया कि यहां एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी हो रहा है जिसका नाम दशरथ के नाम पर होगा।साथ ही शहर में प्रस्तावित एयरपोर्ट का नाम भी मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नाम पर रखने की योगी ने घोषणा की।