प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से जिला स्तर के 22 जजों का स्थानांतरण किया गया है। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार लखनऊ स्थित अयोध्या प्रकरण के लिए बनी स्पेशल कोर्ट में तैनात सुरेंद्र कुमार यादव को जिला जज लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह सहारनपुर जिला जज अजय कुमार श्रीवास्तव आगरा, कासगंज के जिला जज राजीव शर्मा सहारनपुर, मिर्जापुर के जिला जज नवीन श्रीवास्तव अलीगढ़, अलीगढ़ के जिला जज प्रेम कुमार सिंह को गौतमबुद्ध नगर, औरैया के जिला जज राजीव गोयल को बस्ती, बस्ती के जिला जज जयशील पाठक को वाराणसी, चंदौली के जिला जज दिलीप सिंह यादव को इटावा तथा अंबेडकर नगर के जिला जज अशोक कुमार सिंह को मथुरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिद्धार्थ नगर के जिला जज गौरी शंकर गुप्ता को सीतापुर का जिला जज, सीतापुर के जिला जज राजेंद्र कुमार को फिरोजाबाद का जिला जज, फिरोजाबाद के जिला जज गोविंद बल्लभ (शर्मा) को गोरखपुर का जिला जज, गोरखपुर के जिला जज विनोद कुमार श्रीवास्तव को कानपुर नगर का जिला जज, इलाहाबाद हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल दिनेश कुमार शर्मा को गाजियाबाद का जिला जज, गाजियाबाद के जिला जज गिरजेश कुमार पांडे को फैजाबाद का जिला जज बनाया गया है। इसी प्रकार फैजाबाद के जिला जज सैयद आफताब हुसैन रिजवी को इलाहाबाद में स्पेशल ऑफिसर विजिलेंस, लखनऊ स्थित एडमिनिस्ट्रेटिव ट्राइब्यूनल सेकंड ऐंड थर्ड की मेंबर अलका श्रीवास्तव को शामली का जिला जज, शामली के जिला जज कौटिल्य गौर को लखनऊ स्थित एडमिनिस्ट्रेटिव ट्राइब्यूनल सेकंड ऐंड थर्ड का मेंबर, सोनभद्र के जिला जज ओम प्रकाश त्रिपाठी को जौनपुर का जिला जज, जौनपुर के जिला जज अजय त्यागी को बरेली का जिला जज, संभल के जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश को बदायूं का जिला जज और बिजनौर के जिला जज रमेश तिवारी को लखनऊ स्थित कमर्शल कोर्ट में प्रॉसिडिंग ऑफिसर बनाया गया है।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने की 22 जजों का स्थानांतरण
