आई.एम.ए. लखनऊ ने चुने नए पदाधिकारी, सी.एम.ओ. ने भी किया मताधिकार का प्रयोग

डॉ. प्रांजल अग्रवाल, एसोसिएट एडिटर-आई.सी.एन. ग्रुप

डॉ. रमा श्रीवास्तव भारी मतों से निर्वाचित अध्यक्ष के पद पर विजयी हुईं |लखनऊ के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया |

लखनऊ: रिवर बैंक कॉलोनी स्तिथ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन में रविवार 23 जनवरी का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहा | निर्वाचित अध्यक्ष के पद के लिए उम्मीदवार डॉ. आर.बी. सिंह एवं डॉ. रमा श्रीवास्तव के बीच मुकाबला था, जो कि कांटे की टक्कर पर था | सभी उम्मीदवारों के चेहरे पर सुबह से ही चिंता के भाव दिखाई दे रहे थे |

दोपहर 2 बजे से मतदान शुरू हुआ | चुनाव अधिकारी डॉ. राकेश कुमार, आई.एम.ए यू.पी. के अध्यक्ष डॉ. ऐ.एम. खान, डॉ, रुखसाना खान, आई.एम.ए लखनऊ के अध्यक्ष डॉ. सूर्य कान्त, निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. जी.पी. सिंह, सचिव डॉ. जे.डी. रावत, पूर्व अध्यक्ष डॉ. पी.के. गुप्ता, डॉ. प्रांजल अग्रवाल, डॉ. अनूप अग्रवाल, डॉ. एस.सी. श्रीवास्तव, डॉ. शाश्वत सक्सेना व अन्य ने मोर्चा संभाला |

लखनऊ के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने भी आई.एम.ए भवन पहुँच अपने मताधिकार का प्रयोग किया | वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अशोक चंद्रा, डॉ. मधु गुप्ता (वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ. बी.पी. सिंह (मिडलैंड हेल्थकेयर), डॉ. संजय श्रीवास्तव (रेडियस हॉस्पिटल), डॉ. ऐ.के. श्रीवास्तव (डिवाईन हार्ट अस्पताल) व अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों ने भी आई.एम.ए चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया |

शाम 6 बजे तक शहर के चिकित्सकों का जमावड़ा भारी मात्रा में लगा रहा | बड़ती भीड़ के साथ उम्मीदवारों के माथे पर बड़ती चिंता की रेखाएं देखने लायक थीं | 6 बजते ही मतदान बंद किया गया एवं मतगड़ना आरम्भ की गयी | करीब 1 घंटे में मतगड़ना की प्रक्रिया पूरी की गयी, जिसमें डॉ. रमा श्रीवास्तव ने भारी मतों से निर्वाचित अध्यक्ष के पद पर विजयी हुईं |

संयुक्त सचिव के चार पदों की दौड़ में सबसे ज्यादा मतों से डॉ. सरिता सिंह, डॉ. मो. अलीम सिद्दीकी, डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, व डॉ. मनीष टंडन विजयी हुए | मतगड़ना के  अंत में चुनाव अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने चुनाव परिणाम घोषित किये, और उसके बाद आई.एम.ऐ. लखनऊ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. पी.के. गुप्ता, अध्यक्ष डॉ. सूर्य कान्त, यू.पी. आई.एम.ए के अध्यक्ष डॉ. ऐ.एम. खान ने नवनिर्वाचित सदस्यों का माल्यार्पण कर, शुभकामनाएं दीं |

यह हुए नए पदाधिकारी :

निर्वाचित अध्यक्ष : डॉ. रमा श्रीवास्तव

उपाध्यक्ष : 1. डॉ. मनोज अस्थाना (निर्विरोध)

  1. डॉ. एस.सी. श्रीवास्तव (निर्विरोध)

अवै. सचिव : डॉ. जे.डी. रावत (निर्विरोध)

वित्त सचिव : डॉ. विनीता मित्तल (निर्विरोध)

सम्पादक : डॉ. मो. अलीम सिद्दीकी (निर्विरोध)

संयुक्त सचिव : 1. डॉ. सरिता सिंह

  1. डॉ. मो. अलीम सिद्दीकी
  2. डॉ. अमित कुमार अग्रवाल
  3. डॉ. मनीष टंडन

कार्यकारिणी सदस्य : 1. डॉ. प्रांजल अग्रवाल

  1. डॉ. अमित कुमार अग्रवाल
  2. डॉ. के.एन. पाटनी
  3. डॉ. एम.एल. टंडन
  4. डॉ. मनीष टंडन
  5. डॉ. आर.बी. सिंह
  6. डॉ. वारीजा सेठ
  7. डॉ. सुमीत सेठ
  8. डॉ. एस. एन. संखवार
  9. डॉ. ऋतू सक्सेना
  10. डॉ. एस.सी. श्रीवास्तव
  11. डॉ. एस.के. रावत

Related posts