नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार का दिन पांच सालों में फरवरी महीने का सबसे सर्द दिन रहा। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछली बार 15 फरवरी 2014 के दिन फरवरी महीने में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 15 फरवरी 2014 को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।शनिवार की सुबह दिल्ली के कई हिस्सों में घना कोहरा था, मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार रविवार को भी धुंध रहने के आसार हैं। स्थानीय मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, बुधवार और गुरुवार को बारिश होने से अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।दिल्ली के दूसरे हिस्सों में इसी तरह अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 15 डिग्री सेल्सियस के साथ जफरपुर सबसे ठंडा इलाका रहा। पालम और अयंगर में 16.6 और 17.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
पांच वर्षों में शनिवार रहा फरवरी का सबसे सर्द दिन
