नई दिल्ली। शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सिन्हा शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल, शक्ति सिंह गोहिल एवं रणदीप सिंह सुरजेवाला की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए। शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि बिहार में अलग से इनको चाहने वाला वर्ग है।इनके शामिल होने से हमें बिहार में मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा जी आज कांग्रेस परिवार में शामिल हो गये हैं। कांग्रेस ने बिहार के चर्चित पटना साहिब समेत पांच लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पटना साहिब से आज ही कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा की तरफ से रविशंकर प्रसाद के नाम का ऐलान पहले ही हो चुका है। ऐसे में इस सीट पर अब कांग्रेस के दोस्त बने शत्रुघ्न और भाजपा के रविशंकर के बीच होगा मुकाबला।इसके अलावा कांग्रेस की ओर से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से राम लाल ठाकुर, पंजाब के खंडूर साहेब से जसवीर सिंह व फतेहगढ़ साहेब से अमर सिंह व फरिद कोट से मो. सादिक के नाम की घोषणा भी इस लिस्ट में हुई। कांग्रेस अब तक कुल 377 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
Related posts
-
एसजेवीएन ने पुनः हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® प्रमाणन
चन्द्रकान्त पाराशर, Editor-ICN दिल्ली/शिमला : सीपीएसयू नवरत्ना एसजेवीएन लि०को एक बार पुन: ग्रेट प्लेस टू वर्क®... -
दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा प्रयागराज में महाकुंभ
डॉ. राणा अवधूत कुमार, एडीटर-ICN कलशस्य मुखे विष्णुः कण्ठे रूद्रः समाश्रित: मूले त्वस्य स्थितो ब्रह्मा मध्ये मातृगणाः... -
पंचनद के तट पर हिमांशु शेखर परिदा की रेत कला का अद्भुत प्रदर्शन: चंबल घाटी में नई उम्मीदों का संदेश
Dr. S A Rana, Editor-ICN पंचनद, जालौन: पंचनद के ऐतिहासिक तट पर, जहां चंबल, यमुना, सिंध,...