कोलंबो। ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में चर्च समेत कई जगहों पर सीरियल धमाके हुए हैं। श्रीलंका पुलिस की ओर जारी बयान में कहा गया है कि अबतक छह जगहों पर धमाके की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार इन धमाकों में 215 से अधिक लोगों की मौत और 300 से अधिक घायल हुए है।पहला धमाका कोलंबो में सैंट एंटनी चर्च और दूसरा धमाका राजधानी के बाहर नेगोम्बो कस्बे के सेबेस्टियन चर्च में हुआ। वहीं तीसरा धमाका पूर्वी शहर बाट्टिकालोआ के चर्च में हुआ। इसके अलावा जिन होटलों को निशाना बनाया गया है, उनमें द शांगरीला, द सिनामॉन ग्रैंड और द किग्सबरी शामिल हैं। इस धमाके में 215 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और 300 से ज्यादा लोग घायल हैं। पुलिस का मानना है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती हैं। ये धमाके उस वक्त हुए जब चर्च में ईस्टर के मौके पर प्रार्थना सभा चल रही थी। धमाके के बाद पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अधिकारी के अनुसार चर्च में हर तरफ लाशें बिखरी पड़ी है, लोगअपनों को ढूंढ रहे है।श्रीलंका पुलिस के प्रवक्ता रुवान गुनाशेखरा ने बताया कि सुबह करीब 8.45 बजे चर्च में धमाके की पहली खबर मिली। यह धमाका कोलंबो के कोच्चिकाडे इलाके में स्थित सेंट एंटोनी चर्च में हुई थी। धमाके के वक्त चर्च में मौजूद कुछ लोगों ने फेसबुक पर धमाके की सूचना दी और मदद की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुट गई। इसी बीच श्रीलंका स्थित भारतीय दूतावास ने श्रीलंका में रहने वाले भारतीय नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर +94777903082 +94112422788 +94112422789 जारी किए हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वह कोलंबो में भारतीय एंबेसी से लगातार संपर्क में हैं।
Related posts
-
एसजेवीएन ने पुनः हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® प्रमाणन
चन्द्रकान्त पाराशर, Editor-ICN दिल्ली/शिमला : सीपीएसयू नवरत्ना एसजेवीएन लि०को एक बार पुन: ग्रेट प्लेस टू वर्क®... -
दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा प्रयागराज में महाकुंभ
डॉ. राणा अवधूत कुमार, एडीटर-ICN कलशस्य मुखे विष्णुः कण्ठे रूद्रः समाश्रित: मूले त्वस्य स्थितो ब्रह्मा मध्ये मातृगणाः... -
पंचनद के तट पर हिमांशु शेखर परिदा की रेत कला का अद्भुत प्रदर्शन: चंबल घाटी में नई उम्मीदों का संदेश
Dr. S A Rana, Editor-ICN पंचनद, जालौन: पंचनद के ऐतिहासिक तट पर, जहां चंबल, यमुना, सिंध,...