नई दिल्ली। पिछले चार-पांच दिन से उत्तर भारत में आसमान साफ है और बारिश होने के आसार नहीं है। इसके परिणामस्वरूप दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर पश्चिम भारत के हिस्से में अधिकतम तापमान में करीब 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों प्रयागराज में 30 मई को अधिकतम उच्चतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 3 जून तक आसमान साफ रहने का संकेत है। लू चलने, बारिश न होने के कारण क्षेत्र में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। अनेक स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पश्चिमी गड़बड़ी के कारण 2 जून से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र प्रभावित हो सकता है। अगले 72 घंटों के दौरान जम्मू के सुदूरवर्ती स्थानों पर लू जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों पर लू चल सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और पूर्वी राजस्थान के सुदूरवर्ती इलाकों में भीषण गर्मी पडऩे की संभावना है। पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ स्थानों पर भी लू चलने की संभावना है।राजधानी क्षेत्र में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान लू चल सकती है। अगले 2-3 दिन के दौरान तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
Related posts
-
एसजेवीएन ने पुनः हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® प्रमाणन
चन्द्रकान्त पाराशर, Editor-ICN दिल्ली/शिमला : सीपीएसयू नवरत्ना एसजेवीएन लि०को एक बार पुन: ग्रेट प्लेस टू वर्क®... -
दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा प्रयागराज में महाकुंभ
डॉ. राणा अवधूत कुमार, एडीटर-ICN कलशस्य मुखे विष्णुः कण्ठे रूद्रः समाश्रित: मूले त्वस्य स्थितो ब्रह्मा मध्ये मातृगणाः... -
पंचनद के तट पर हिमांशु शेखर परिदा की रेत कला का अद्भुत प्रदर्शन: चंबल घाटी में नई उम्मीदों का संदेश
Dr. S A Rana, Editor-ICN पंचनद, जालौन: पंचनद के ऐतिहासिक तट पर, जहां चंबल, यमुना, सिंध,...