नई दिल्ली। केन्द्र में मोदी की नई सरकार बनने के बाद कई क्षेत्रों की कार्य प्रणाली में सुधार किये जाने की कवायद हो रही है। इसी के अंतर्गत रेलवे ने बाकायदा अगले कुछ साल में किए जाने वाले कार्यों का प्लान तैयार किया है। इस प्लान में सेफ्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर को अहमियत दी गई है। इस प्लान में सबसे महत्वपूर्ण है कि रेलवे अगले 10 महीने के भीतर विमानों की तर्ज पर 500 ट्रेनों में ब्लैक बॉक्स लगाएगा। ये ब्लैक बॉक्स दुर्घटना होने की स्थिति में दुर्घटना के कारण जानने में अहम भूमिका निभाएगा। इस ब्लैक बॉक्स के जरिए न सिर्फ ट्रेन कर्मचारियों की ऑडियो बल्कि विडियो भी रेकॉर्ड होगी। इसके बाद अगले तीन साल में सभी ट्रेनों में ये ब्लैक बॉक्स लगाए जाएंगे। ब्लैक बॉक्स लगाने का प्लान पहले भी रेलवे के अजेंडे में रहा है, लेकिन अब उसे पूरी रफ्तार से लगाने की योजना बनाई गई है। रेलवे को लगता है कि ट्रेनों की सेफ्टी के लिहाज से यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस सिस्टम के तहत न सिर्फ क्रू मेंबर यानी ट्रेन पायलट और उसके सहायक की आवाज बल्कि विडियो भी रेकॉर्ड होगी। इस तरह के सिस्टम का फायदा यह होगा कि न सिर्फ ट्रेन स्टाफ पूरी तरह से अलर्ट रहेगा बल्कि अगर छोटी या बड़ी दुर्घटना होती है तो दुर्घटना के कारणों का भी सटीक आकलन हो सकेगा।
Related posts
-
JoyCasino бонус код: 100% до 100 000 + 215 FS на МАРТ 2024
Для того чтобы получить бонус без депозита, необходимо активировать промокод, предоставленный при регистрации. После активации промокода... -
Самые Лучшие Онлайн Казино в Эстонии ️ 2024
В составлении топа площадок также учитывается уровень безопасности и защиты персональных данных игроков, а также скорость... -
Promosyon Kodları, Özel Teklifler Ve Promosyonla
Promosyon Kodları, Özel Teklifler Ve Promosyonlar “mostbet Bonus Kodu Getmax » 2500 ‘ye Kadar + Two...