समय और हम: 2

तरुण प्रकाश श्रीवास्तव, सीनियर एग्जीक्यूटिव एडीटर-ICN ग्रुप हमारा ‘मैं’ तो सदैव हमारे साथ रहता है। वह न कभी व्यतीत होता है, न कभी उसका जन्म होता है और न ही कभी उसकी मृत्यु होती है। इस बात को और अधिक स्पष्ट करने के लिए यदि मैं आपसे पूछूँ – बचपन तो बीत गया, युवा अवस्था व्यतीत हो रही है एवं वृद्धावस्था भी आयेगी । वह कौन है आपके अंदर जो ‘बचपन’ में भी था, ‘आज’ भी है और ‘कल’ भी रहेगा। न वह कहीं गया और न ही कहीं से आएगा।…

Read More

*सन्नाटे का सबक*

By: Akhil Kumar Srivastava, Bureau Chief-ICN U.P. दुख का सन्नाटा गहरा है । जीवन दुनिया का ठहरा है।। हरदम गिनती बढ़ती जाती। साँसें पल पल थमती जाती।। पहुंचा मंगल चाँद तलक जो। नतमस्तक है किंतु विश्व वो। जिसने पंख प्रकृति के नोचे। पड़ा ज़मीं पर गुपचुप सोचे।। सृष्टि रही फुफकार भयानक। विवश विश्व हो गया अचानक।। कुछ विचार कर मनुज अभागे। हिंसा सदा जीव पर त्यागे ।। प्रलय यही, इसमें क्या शक है। मिला प्रकृति से बड़ा सबक है।। संकट में है साँस अभी भी। लेकिन जीवित आस अभी भी।। दुख…

Read More

मैं भारत हूं

मोहम्मद सलीम खान, सीनियर सब एडिटर-आईसीएन ग्रुप सहसवान/बदायूं: भारत विश्व के प्राचीन देशों में से एक देश है। विशाल हिमालय  इस देश की सरहदों का निगहबान है और गंगा जमुना नदियां इसकी (पवित्रता )की निशानी है। अनेकता में एकता इसका जेवर (आभूषण )हया और लज्जा  इसके  वस्त्र हैं, और धर्मनिरपेक्षता(secularism) इसकी रूहू (आत्मा) है। भारत माता के मातृत्व का कोमल आंचल इतना वसी यानी विशाल है  कि इसकी ममता के आंचल तले विभिन्न प्रकार के  धर्म  जाति पंथ एवं संप्रदाय  तथा  विभिन्न प्रकार की भाषाएं बोलने वाले गोरे और काले…

Read More

दिल्ली चुनाव परिणाम और भाजपा

प्रो. प्रदीप कुमार माथुर राजनैतिक विश्लेषकों द्वारा दिल्ली विधानसभा के चुनाव परिणाम की समीक्षा में तमाम बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी-अपनी बात जनता के सामने रखी। पर एक साधारण सी बात जो इन चुनाव परिणाम ने साफ की वह यह है कि आम आदमी पार्टी (आप) की प्रभावी विजय केवल मुस्लिम मतों से ही संभव नहीं हुई। बहुसंख्यक हिंदू समाज के सब वर्गों ने भी आम आदमी पार्टी को भारी मतदान किया। जिसका मतलब यह है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा हिंदू…

Read More

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एसजेवीएन का योगदान

चंद्रकांत पाराशर, सीनियर एसोसिएट एडिटर-ICN ग्रुप शिमला: दुनिया में कोविड-19 बड़ी तेजी से फैल रहा है।  संकट की इस घड़ी में एसजेवीएन ने कोविड से मुकाबले के लिए कई कदम उठाए हैं।  सामाजिक रूप से एक जिम्मेदार कंपनी के रूप में एसजेवीएन इस महामारी का सामना करने के लिए विभिन्न उपायों पर अमल करने के लिए पूरी मदद मुहैया करवा रहा है। अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री नंद लाल शर्मा ने बताया कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एसजेवीएन जोरदार ढंग से विभिन्‍न पहलें करते हुए हिमाचल प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड…

Read More