शब्द

अमिताभ दीक्षित, एडिटर-ICN U.P.

शब्द साकार है निराकार है
शब्द है तमस, शब्द है रजस, शब्द मनस है
शब्द नाद है संवाद है
शब्द है बिन्दु शब्द है इन्दु शब्द सिन्धु है

शब्द प्रभारी है अधिकारी है शब्द वादक है साधक है
शब्द अनिल है सलिल है शब्द चेतना है वंचना है

शब्द वक्र है चक्र है
शब्द है सृजना शब्द है घटना शब्द रचना है
शब्द है रेखा शब्द है वृत्त शब्द वलय है
शब्द लय है शब्द प्रलय है

शब्द भू है शब्द स्वयंभू है शब्द सघन है गगन है
शब्द जल है अनल है अतल है सचल है

शब्द केन्द्र में शब्द परिधि पर
शब्द ऊर्जा है प्रकाश है अनवरत प्रयास है
किन्तु अनायास है …

शब्द बहता है समय की सीमाओं से परे
शब्द अनादि अनन्त रहता है
शब्द हमसे हमारी कथा ही कहता है

Share and Enjoy !

Shares

Related posts