27-28 जुलाई को होने वाला चंद्र ग्रहण सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण

धरतीवासियों को हमेशा रोमांचित करने वाला यह लाल ग्रह इस बार धरती के इतना करीब होगा कि इस दौरान इसे नग्न आंखों से ही देखा जा सकेगा।27-28 जुलाई की रात को ही मंगल पृथ्वी के सबसे करीब होगा। 
नई दिल्ली। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने बताया कि इस महीने में 27 और 28 जुलाई को होने वाला चंद्र ग्रहण इस सदी का सबसे बड़ा (ज्यादा देर तक होने वाला) चंद्र ग्रहण होगा। 27 और 28 जुलाई के बीच पडऩे वाला यह ग्रहण 1 घंटे 43 मिनट तक रहेगा, जो (सन 2001 से सन 2100) तक का सबसे लंबा ग्रहण होगा। साथ ही मंत्रालय ने यह भी बताया कि इसे देश भर के सभी हिस्सों से देखा जा सकेगा।दो सप्ताह बाद पडऩे वाले इस ग्रहण से संबंधित जानकारियां देते हुए मंत्रालय ने बताया, आंशिक रूप से इस चंद्र ग्रहण की शुरुआत 27 जुलाई को भारतीय समयानुसार (रात्रि 11.54) से हो जाएगी। इस दौरान चांद पर धरती की छाया पड़ेगी, जो धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी। 28 जुलाई की रात 1 बजे तक आते-आते धरती की यह छाया पूरे चांद को ढक देगी। इसके बाद धीरे-धीरे चांद धरती की छाया से बाहर आने लगेगा और भारतीय समयानुसार 28 जुलाई को रात को 3.49 मिनट पर चांद धरती की छाया से पूरी तरह बाहर आ जाएगा। इससे पहले हाल-फिलहाल में सबसे लंबा चंद्र ग्रहण साल 200 में 16 जुलाई को हुआ था। तब इसकी अवधि 1 घंटे 46 मिनट की थी। इसके बाद एक और लंबा चंद्र ग्रहण साल 2011 में हुआ था, यह ग्रहण 1 घंटे 40 मिनट का था। मंत्रालय ने बताया कि इन रोचक खगोलीय घटनाओं में 27 जुलाई को ही एक और खास घटना घटेगी। यह घटना है सूर्य और लाल ग्रह मंगल के आमने-सामने आने की। तब सूर्य और मंगल के बीच पृथ्वी होगी। यह मंगल के पृथ्वी के ज्यादा करीब आने के कारण होगा। पृथ्वी के ज्यादा करीब आने के कारण जुलाई के अंत में यह लाल ग्रह सामान्य से ज्यादा चमकीला नजर आएगा।

Related posts