भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइडिंग, कुल्लू नेशनल हाईवे बंद

शिमला। कुल्लू में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड के कारण नेशनल हाइवे बंद हो गया है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बारिश के कारण लैंडस्लाइड की खबर है। पत्थर और मलबा गिरने के कारण नेशनल हाइवे 305 ब्लॉक हो गया है। दोनों ओर गाडिय़ां रुकी हुई है। हालांकि मलवा हटाने का काम प्रारंभ कर दिया गया है लेकिन अभी भी रास्ते पर बड़ी मात्रा में मलवे हैं जिसके कारण गाडिय़ों का आना-जाना एकदम से बंद है। इधर मौसम विभाग के अनुमान में बताया गया है कि अभी पहाड़ पर बारिश जारी रहेगी। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बादल फटने की भी चेतावनी दी गयी है। हालांकि मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि चूकि आकाश में बादल का आना-जारी है, जिसके कारण बादल फटने की घटना प्रभावशाली नहीं हो पाएगी लेकिन छिटफुट बादल फट सकते हैं। बारिश के कारण सड़कों पर मलवे का आना स्वाभाविक है। इसके कारण सड़क जाम होने की पूरी संभावना है। जिन स्थानों पर पेड़ कम हैं वहां भूस्खलन का खतना अधिक बताया जा रहा है। इसके साथ ही राजस्थान के पूर्वी भाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के चलते चंबल नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है, जिसके बाद धौलपुर जिला प्रशासन ने तटीय इलाकों में सतर्कता बढा दी है। वहीं, पहाड़ों राज्यों में हो रही भारी बारिश के बाद यमुनानगर स्थित हथनीकुंड बैराज से 1.31 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे शुक्रवार को दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के आसपास हुंच गया। यमुना में गुरुवार को जलस्तर 203.65 था। यह जलस्तर और बढ़ सकता है।

Related posts