लंदन। ब्रिटेन में स्कॉटलैंड यार्ड के भारतीय मूल के अधिकारी नील बसु को सोमवार को देश का आतंकवाद निरोधक प्रमुख नियुक्त किया गया। ब्रिटेन में इस जिम्मेदारी को कई लोग ब्रिटिश पुलिस में सबसे कठिन मानते हैं। 49 वर्षीय बसु वर्तमान में मेट्रोपॉलिटन पुलिस के उप सहायक कमिश्नर हैं। उन्हें विशेष अभियान के लिए सहायक कमिश्नर पद पर पदोन्नत किया जाएगा।बसु बल के नैशनल लीड फॉर काउंटर टेररिजम और मेट्रोपॉलिटन पुलिस के विशेष अभियान के प्रमुख होंगे। वह मार्क राउली का स्थान लेंगे जो 21 मार्च को इस्तीफा देने वाले…
Read MoreCategory: प्रावासी भारतीय
कश्मीरी चिली चिकन समोसे ने दक्षिण अफ्रीकी प्रतियोगिता में जीत हासिल की
जोहानिसबर्ग। भारतीयों के पंसदीदा नाश्ते समोसे ने विदेश में भी लोगों के दिलों में जगह बना ली है। चॉकलेट, काजू और अन्य विदेशी खानपान की चीजों को पीछे छोड़ कश्मीरी चिली चिकन से भरे समोसे ने दक्षिण अफ्रीका की एक प्रतियोगिता में जीत हासिल की है। इस प्रतियोगिता का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय के लिए सबसे बड़े राष्ट्रीय समाचार-पत्र ने किया था। सलमा अग्जी ने यह प्रतियोगिता जीती है। प्रतियोगिता में समोसे की विधि उनकी बेटी ने भेजी थी। समाचारपत्र ने अग्जी के हवाले से कहा, मुझे खाना…
Read Moreन्यूजीलैंड में भारतीय छात्र की मौत
परिजनों ने सुषमा स्वराज से लगाई मदद की गुहार हैदराबाद। न्यूजीलैंड में सड़क दुर्घटना में मारे गए हैदराबाद के 27 वर्षीय लड़के के परिवारवालों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई है। मृतक लड़के के परिजनों ने सुषमा स्वराज से अपने बच्चे का शव जल्द भारत लाने के लिए मदद का आग्रह किया है। बता दें कि सड़क दुर्घटना की यह घटना न्यूजीलैंड के सेंट्रल ऑकलैंड में हुई, जब तेज रफ्तार कार ने लाल बत्ती तोड़ते हुए अपनी कार ईद अब्दुल रहम फहद की कार पर चढ़ा…
Read Moreगूगल पर बिटकॉइन के बारे में जानकारी ढूंढ रहे भारतीय
नयी दिल्ली। दुनिया भर में चर्चा में चल रहे बिटकॉइन को लेकर भारतीयों की उत्सुकता भी कम नहीं है। लोग इस डिजिटल करंसी या क्रिप्टोकरंसी जुड़ी जानकारी गूगल से पूछ रहे हैं। यही कारण है कि इस साल गूगल पर सबसे अधिक पूछे गए सवालों में बिटकॉइन से जुड़े सवाल भी शामिल हैं। उसकी प्रमुख सर्च वाली तीन श्रेणियों में बिटकॉइन शामिल रहा। टेक्नॉलजी कंपनी गूगल की सालाना रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।इस रिपोर्ट में कंपनी ने यह बताया है कि इस साल उसके सर्च विकल्प में भारतीयों…
Read Moreभारत की लक्ष्मी पुरी सहित 6 राजदूतों को यूएन में मिला पावर ऑफ वन अवॉर्ड
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पहले दीपावाली पावर ऑफ वन पुरस्कार से एक भारतीय महिला समेत छह शीर्ष राजनयिकों को सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार और अधिक आदर्श, शांतिपूर्ण और सुरक्षित दुनिया बनाने में उनके योगदान को देखते हुए दिया गया। अमेरिका की डाक सेवा ने पिछले वर्ष दीपावाली के उपलक्ष्य में डाक टिकट जारी किया था। ये पुरस्कार इसी की पहली वर्षगांठ पर दिए गए।पुरस्कार पाने वालों में संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन के निवर्तमान राजदूत मैथ्यू रेक्राफ्ट, संयुक्त राष्ट्र में लेबनान के राजदूत नवाफ सलाम और यूएन विमिन…
Read Moreऑस्ट्रेलिया में सेल्फी लेने के दौरान समुन्द्र में डूबी दिल्ली की फुटबाल खिलाड़ी
नई दिल्ली। गैर मान्यता प्राप्त पैसिफिक स्कूल खेलों में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई दिल्ली की 15 वर्षीय महिला फुटबॉलर की समुद्री तट पर डूबने से मौत हो गयी। भारतीय स्कूल खेल महासंघ (एसजीएफआइ) के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि यह हादसा एडिलेड के ग्लेनेल्ड बीच पर हुआ है। खेल समाप्त होने के बाद ये सभी लडकियां समुद्र तट पर गयीं थीं। स्थानीय जीवन रक्षक दल ने पांच में से चार लड़कियों को बचा दिया था लेकिन सोमवार सुबह जब फिर खोज अभियान चलाया गया तो पांचवीं लड़की…
Read More25 दिसंबर को मां और पत्नी से मिलेंगे कुलभूषण जाधव
इस्लामाबाद। कथित जासूसी के आरोप में पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय नौसेना के पूर्व कमांडर कुलभूषण जाधव 25 दिसंबर को अपनी पत्नी और मां से मिलेंगे। पाकिस्तानी मीडिया की खबर के मुताबिक उसके विदेश मंत्रालय प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने इसकी पुष्टि की है। पाकिस्तान की इजाजत के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जाधव की मां और पत्नी को इसकी जानकारी दी है।पाकिस्तान के जियो न्यूज के मुताबिक, मोहम्मद फैजल ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान यह बताया कि इस मुलाकात के दौराना भारतीय दूतावास के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।…
Read More40 लाख से अधिक भारतीयों ने रक्तदान का संकल्प लिया: फेसबुक
नई दिल्ली। फेसबुक पर भारत के करीब 40 लाख लोगों ने रक्तदाता के तौर पर साइन अप किया है। सोशल नेटवर्किंग साइट ने अक्तूबर में इस फीचर की शुरआत सबसे पहले भारत से की थी। न्यूयॉर्क में आयोजित अपने दूसरे सालाना सोशल गुड फोरम में फेसबुक ने कहा कि अगले वर्ष की शुरआत में वह बांग्लादेश में रक्तदान फीचर शुरू करेगा। फेसबुक ने लोगों को मदद पहुंचाने की खातिर समुदायों के लिए नए टूल और पहलों की भी घोषणा की। फेसबुक ने नया रक्तदान फीचर शुरू किया था ताकि लोगों…
Read Moreभारतीय मूल के योगा टीचर हुए फेसबुक पर ठगी का शिकार
लंदन। भारतीय मूल के योगा टीचर ने फेसबुक पर ठगी का शिकार होकर 12 हजार पाउंड गंवा दिए। ठगों ने फेसबुक खाते से उसका डाटा चोरी कर ऑनलाइन वेबसाइट में धन लगाकर ठगी की। 45 साल के जसबीर मान ने अपने डेबिट कार्ड का ब्योरा फेसबुक अकाउंट पर स्टोर कर रखा था। अचानक जब मान ने देखा कि उसके खाते से 21 से लेकर 215 पाउंड के 110 लेनदेन हुए हैं तो उसके होश उड़ गए। ये सारे लेनदेन एक ऑनलाइन गेम साइट पर हुए थे। वर्कशायर में योगा का…
Read Moreब्रिटेन के सेंसर बोर्ड ने पद्मावती की रिलीज को दी मंजूरी
लंदन। इन दिनों सबसे अधिक विवादों में रही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ जहां अब भी भारत में रिलीज के लिए सेंसर बोर्ड की मंजूरी के इंतजार में है, ब्रिटेन में इसे बिना किसी कट के पास कर दिया गया है। ब्रिटिश सेंसर बोर्ड ने दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को ऑडियंस के लिए (12 साल और उससे ऊपर की उम्र के बच्चे, वयस्क के साथ देख सकते हैं) पास कर दिया है। बता दें कि फिल्म की रिलीज की तारीख 1 दिसंबर थी। ऐसे में माना जा रहा…
Read More