डरबन में काउंसल जनरल शशांक विक्रम को बंधक बनाकर लूटपाट, सुषमा ने दिया मदद का भरोसा

जोहानेसबर्ग। साउथ अफ्रीका के डरबन में बदमाशों ने भारतीय काउंसल जनरल शशांक विक्रम के घर में घुसकर लूटपाट की। हथियारबंद बदमाशों ने रविवार रात उनकी फैमिली और डोमेस्टिक स्टाफ को बंधक बना लिया। इस घटना को लेकर भारतीय डिप्लोमैट की फैमिली सदमे में है। भारत सरकार ने मामले को साउथ अफ्रीकन अथॉरिटी के सामने उठाया है। वहीं, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी अफसरों से बात की और विक्रम को मदद का भरोसा दिया। बदमाशों ने रविवार रात विक्रम के घर में घुसकर उनके 5 साल के बेटे, डोमेस्टिक स्टाफ…

Read More

गैर यूरोपीय संघ नागरिकों को वीजा देने की संख्या दोगुना करेगा ब्रिटेन

theresa

लंदन । ब्रिटेन की सरकार ने यूरोपीय संघ में शामिल देशों के अलावा अन्य देशों के नागरिकों को जारी किए जाने वाले वीजा की संख्या दोगुनी करने की घोषणा की है। यह वीजा उन लोगों को जारी किए जाएंगे जो तकनीक, विग्यान, कला और अन्य रचनात्मक कार्यों में अपनी प्रतिबद्धता दिखाएंगे। यह ब्रेक्जिट के बाद ब्रिटेन को वैश्विक योज्ञताओं के लिए एक खुली अर्थव्यवस्था के तौर पर दिखाने की रणनीति का हिस्सा है। ब्रिटेन की सरकार ने कहा कि दुनियाभर से सर्वश्रेष्ठ योग्य लोगों को आकर्षिक करने के लिए टीयर-1…

Read More

आयुक्ता होंगी विशेष ओलंपिक यूएई बोर्ड की पहली भारतीय मूल की सदस्य

दुबई। नि:शक्तजन और दिव्यांगों को शिक्षा मुहैया करने वाली भारतीय मूल की प्रशिक्षक आयुक्ता ठाकुर को दुबई के शासकों ने विशेष खेलों से जुड़े कार्यक्रम के लिये चुना है जिसके तहत खिलाडिय़ों की सहभागिता को बढ़ाने के लिये प्रशिक्षण और अवसर मुहैया कराया जाएगा. अबु धाबी मार्च 2018 में पश्चिम एशिया एवं उत्तर अफ्रीका विशेष ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा. इसके बाद 2019 में अबु धाबी में विशेष ओलंपिक विश्व खेलों (एसओडब्ल्यूजी) की मेजबानी की जाएगी.आयुक्ता एसओडब्ल्यूजी खेलों की आयोजन समिति की सदस्य भी हैं. उन्होंने कहा, ”यूएई में मार्च…

Read More

विदेश का छलावा ,बचाएं आप्रवासी दुल्हनों को

सात समन्दर पार नारकीय जीवन जी रही भारतीय दुल्हनों के किस्से आम हैं। एक बेहतर जि़ंदगी देने का सपना परोसकर विदेशी दूल्हे देश की बेटियों को ब्याह कर सुदूर ले जाते हैं जहां पर उनसे अमानवीय व्यवहार किया जाता है। मायके लौटती हैं तो बोझ समझा जाता है। ऐसी हर ताजा व्यथा पर सरकार चौकन्नी जरूर होती है लेकिन कोई पुख्ता हल इस समस्या के निपटान के लिए अभी तक नहीं खोजा गया। हालिया ताजा समाधान के प्रयासों में एक यह है कि ऐसी शादियों का पंजीकरण महिला व बाल…

Read More

प्रवासी भारतीयों को मताधिकार देने की तैयारी में मोदी सरकार

नई दिल्ली। केंद्र में सरकार बनाने के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रुझान विदेशों में बसे भारतीय समुदाय की ओर रहा है। अपने लगभग हर विदेश दौरे पर वह वहां बसे भारतीय समुदाय को संबोधित करते रहे हैं। भारत से बाहर निकलकर पूरी दुनिया में फैली उनकी लोकप्रियता के पीछे भी इन अनिवासी भारतीयों का अहम योगदान रहा है।अब मोदी सरकार इस अनिवासी भारतीय समुदाय को लुभाने की ओर बड़ा दांव चलने की तैयारी में है और जल्द ही लोकसभा और विधानसभा चुनावों में वोट डालने का अधिकार…

Read More

ब्रिटेन में भारतीय किरायेदार पका सकेंगे कढ़ी

लंदन। ब्रिटेन की एक अदालत ने भारत और पाकिस्तान के लोगों को अपनी संपत्तियां किराए पर देने पर ब्रिटिश मकान मालिक के प्रतिबंध को गैरकानूनी ठहराया है। ब्रिटिश मकान मालिक ने यह रोक इसलिए लगाई थी क्योंकि ये किरायेदार कढ़ी पकाते थे और इसकी महक फैलती थी। दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के केंट में फर्गेस विल्सन की सैकड़ों संपत्तियां है। हालांकि विल्सन ने नस्लभेदी होने से इनकार किया था, लेकिन मेडस्टोन काउंटी की अदालत ने इस हफ्ते उसकी इस नीति के खिलाफ आदेश दिया, जिससे वह यह कानूनी लड़ाई हार गया। आदेश…

Read More

मोदी व हसीना ने नई ट्रेन सेवा को दिखाई हरी झंडी

ढाका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना ने गुरुवार को कोलकाता और बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिम औद्योगिक शहर खुलना के बीच एक नई यात्री ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। बता दें कि दोनों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इसकी शुरुआत की। इस दौरान पीएम मोदी, हसीना व पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक साथ ट्रेन के शुभारंभ में हरी झंडी दिखाई। बांग्लादेश रेलवे के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया, ट्रेन का नाम ‘बंधन एक्सप्रेस’ है। इस दौरान पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा, मैं समझता…

Read More

भारतीय मूल के भल्ला अमेरिका के होबोकेन शहर के पहले सिख मेयर बने

न्यूयॉर्क। भारतीय मूल के रविंदर भल्ला अमेरिका के न्यूजर्सी स्थित होबोकेन शहर के पहले सिख मेयर बने हैं। पूर्व मेयर डॉन जिमर ने बीते जून में ही चुनाव में भाग ना लेने का निर्णय लेते हुए भल्ला का समर्थन किया था। इसके बावजूद भल्ला को चुनाव में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा। यही नहीं, आतंकवादी बताकर उनकी राह रोकने की कोशिश भी हुई थी। भल्ला पिछले सात साल से होबोकेन सिटी काउंसिल का हिस्सा थे। काउंसिल के सदस्य माइकल डीफस्को, जेनिफर गियाटिनो और एंथोनी रोमानो समेत छह प्रतिद्वंद्वियों को…

Read More

विदेश मंत्रालय में अहम पद पर मनीषा सिंह के नाम पर पुष्टि

वाशिंगटन। अमेरिका में सीनेट ने विदेश मंत्रालय में एक अहम प्रशासनिक पद पर प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकी वकील मनीषा सिंह के नामांकन की पुष्टि कर दी। इसके साथ ही वह देश की आर्थिक कूटनीति की प्रभारी बन जाएंगी। मनीषा अभी तक सीनेटर डैन सुलिवन की मुख्य वकील और वरिष्ठ नीति सलाहकार थीं। सीनेट में अन्य कूटनीतिक पदों पर नामांकन के साथ ही उनके नामांकन को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।मनीषा आर्थिक मामलों के सहायक विदेश मंत्री के रूप में चाल्र्स रिवकिन का स्थान लेंगी। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के 45वें…

Read More

मुख्यमंत्री योगी ने मॉरिशस में अप्रवासी भारतीय नागरिकों को वितरित किए ओसीआई कार्ड

ओसीआई व्यवस्था से भारत और मॉरिशस के रिश्तों में आएगी और अधिक प्रगाढ़ता : योगी मॉरिशस। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय मूल के मॉरिशस वासियों को ओसीआई कार्ड की व्यवस्था से दोनों देशों के रिश्तों में और अधिक प्रगाढ़ता आएगी। इसके साथ ही, भारतीय मूल के मॉरिशस वासियों को भारत आगमन सहित अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मॉरिशस यात्रा से दोनों देशों के सम्बन्धों को नई ऊंचाई मिली है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री द्वारा…

Read More